{"_id":"5c8bf226bdec2213f32f6e72","slug":"171552675366-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश शुल्क के नाम पर अवैध वसूली का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्षद ने प्रवेश शुल्क के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर निगम के पार्षद ने एआरटीओ के बैरियर पर प्रवेश शुल्क के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। शुक्रवार को वार्ड संख्या-39 आवास विकास क्षेत्र के पार्षद रमेश कालड़ा ने डीएम डॉ. नीरज खैरवाल और एसएसपी बरिंदरजीत सिंह को पत्र भेजा। कहा कि रामपुर रोड पर एनएच-87 पर एआरटीओ बैरियर लगा है। आरोप लगाया कि बैरियर पर कमीशन पर काम करने वाले युवक वाहनों ने निर्धारित 60 रुपये प्रवेश शुल्क के एवज में 200 से 300 रुपयेतक वसूलते हैं। आरोप है कि वाहन चालक के निर्धारित शुल्क देने और रसीद की मांग करने पर अवैध वसूली करने वाले युवक गुंडागर्दी करते हैं। यह वाहनों का पीछा कर चालकों के साथ गाली गलौज और मारपीट तक करते हैं। उन्होंने ओवरलोड वाहनों को सीमा पार कराने के लिए मोटी रकम वसूृलने का भी आरोप लगाया। कहा कि प्रकरण की गोपनीय जांच कराकर लिप्त कर्मियों और अवैध वसूली करने वाले दबंगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।