{"_id":"5d029eb1bdec226dd72acafb","slug":"15604527743-rudrapur-news82","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में सिडकुल कर्मी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में सिडकुल कर्मी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रपुर में ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में रहकर सिडकुल की एक कंपनी में काम करने वाले युवक ने घर पर ही संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मूल रूप से ग्राम बेलाव थाना कलेट जिला अरवल बिहार का रहने वाला 35 वर्षीय ओमकार पुत्र कृष्ण कुमार ट्रांजिट कैंप के ठाकुर नगर में रहकर सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था। ओमकार के साथ ही उसका एक दोस्त राममूरत भी रहता है। बृहस्पतिवार को राममूरत फैक्ट्री में ड्यूटी पर गया था जबकि ओमकार घर पर ही था। दोपहर करीब एक बजे पड़ोस के कुछ लोगों ने ओमकार को कमरे पर रस्सी के सहारे लटका देख राममूरत को इसकी सूचना पर। सूचना पर पहुंचे राममूरत ने आसपास के लोगों की मदद से ओमकार को फंदे से उतारा और जिला अस्पताल ले गया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने ओमकार को मृत घोषित कर दिया। इसी दौरान अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी बीडी जोशी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।