{"_id":"5d029eadbdec226de040ba11","slug":"156045277117-rudrapur-news154","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट कर फायर झोंकने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रपुर में तीन दिन पूर्व प्रीत विहार कॉलोनी निवासी भगवानदेई पत्नी जमुनादास ने रंपुरा चौकी पुलिस को तहरीर सौंपकर कहा था कि नौ जून को उसका बेटा गोकुल अपने एक दोस्त के साथ सिडकुल की फैक्ट्री से घर लौट रहा था। रास्ते में भूतबंगला निवासी राहुल कश्यप और उसके दो साथियों ने गोकुल को पकड़कर उसके साथ मारपीट की। विरोध करने पर राहुल ने गोकुल पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि फायर मिस होने से गोकुल बच गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो राहुल साथियों संग फरार हो गया। भगवानदेई की तहरीर पर पुलिस ने राहुल और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की धरपकड़ शुरू कर दी। बुधवार देर रात मुखबिर की सूचना पर रंपुरा चौकी प्रभारी सतीश कापड़ी ने टीम के साथ किच्छा रोड से राहुल को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा भी बरामद किया गया है। चौकी प्रभारी सतीश कापड़ी ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।