फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The thieves broke the glass of Major's car and stole his bag.

Roorkee News: मेजर की कार का शीशा तोड़कर टप्पेबाजों ने उड़ाया बैग

Tue, 16 Jan 2024 11:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
The thieves broke the glass of Major's car and stole his bag.
I
विज्ञापन

IIसोमवार की शाम कार से सिविल लाइंस बाजार आए थे मेजर
I
I

I
Iबैग में रखे थे जरूरी दस्तावेज, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
I
Iटप्पेबाजों ने सेना के मेजर की कार का शीशा तोड़कर बैग चोरी कर लिया। मेजर की तहरीर पर पुलिस ने बैग चोरी का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं।
I
I
I
Iरुड़की बीईजी में टी एकंबरम रेड्डी मेजर के पद पर तैनात हैं। सोमवार शाम वह कार से सिविल लाइंस बाजार में खरीदारी करने आए थे। उन्होंने सिविल लाइंस बाजार में सड़क किनारे कार पार्क कर दी और एक दुकान पर सामान खरीदने चले गए। इस बीच किसी ने कार का शीशा तोड़कर एक छोटा बैग चोरी कर लिया। वह खरीदारी कर वापस आए तो कार का शीशा टूटा देखा और बैग भी गायब था।
विज्ञापन

I
Iउन्होंने बैग की आसपास तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। मेजर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बैग में कुछ जरूरी दस्तावेज थे। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article