फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Six candidates filed nominations for the post of president in the association

Roorkee News: एसोसिएशन में अध्यक्ष पद के लिए छह दावेदारों ने किया नामांकन

Thu, 07 May 2026 12:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Six candidates filed nominations for the post of president in the association
एडवोकेट एसोसिएशन चुनाव में नामांकन करतीं महिला अधिवक्ता ( स्वयं )
एडवोकेट एसोसिएशन लक्सर में अध्यक्ष पद के लिए इस बार छह दावेदारों ने नामांकनपत्र जमा किए हैं। सहसचिव (महिला), ऑडिटर, पुस्तकालध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों पर एक-एक नामांकन होने पर इन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय माना जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एसोसिएशन में उपाध्यक्ष, सहसचिव, ऑडिटर और कार्यकारिणी सदस्य के दो पदों पर महिलाओं को आरक्षण दिया गया है।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव आयुक्त अरुण कुमार शर्मा, सहायक चुनाव आयुक्त विजयपाल गुर्जर और मोहम्मद कासिम अंसारी ने बताया कि एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए छह दावेदारों ने नामांकन जमा किए हैं। उपाध्यक्ष के दो पदों जिनमें एक पद पुरुष व एक महिला के लिए आरक्षित है पर 2 - 2 दावेदारों ने नामांकन किया है। सचिव और सहसचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए 2 - 2, सहसचिव ( महिला ), ऑडिटर (महिला), पुस्कालय अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों पर एक - एक ही नामांकन जमा किया गया है। सहायक चुनाव आयुक्त विजयपाल गुर्जर ने बताया कि सात मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक नामांकनपत्रों पर आपत्तियां दर्ज की जाएंगी। शाम तीन बजे तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 11 मई को नामांकन वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। आवश्यक होने पर 19 मई को मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed