फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Roorkee News: Panic among people due to heavy firing at night

Roorkee: अज्ञात युवकों ने झबरेड़ा की कॉलोनी में आधी रात की ताबड़तोड़ फायरिंग, लोगों में दहशत

Sun, 02 Oct 2022 06:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 02 Oct 2022 06:55 PM IST
सार

झबरेड़ा के जाटॉल रोड पर बाग कालोनी में तीन बाइक पर सवार छह युवक घुस आए। युवकों ने अचानक कालोनी में ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। लगभग आठ राउंड फायरिंग के बाद आरोपी गाली-गलौज करते हुए भाग निकले।

विज्ञापन
Roorkee News: Panic among people due to heavy firing at night
फायरिंग - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अज्ञात युवकों ने शुक्रवार रात झबरेड़ा की एक कॉलोनी में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी भाग निकले। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, झबरेड़ा के जाटॉल रोड पर बाग कालोनी में तीन बाइक पर सवार छह युवक घुस आए। युवकों ने अचानक कालोनी में ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। लगभग आठ राउंड फायरिंग के बाद आरोपी गाली-गलौज करते हुए भाग निकले। फायरिंग होने से क्षेत्रवासी दहशत में आ गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर कारतूस के खाली खोखे बरामद किए।
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने आरोपियों के बारे में लोगों से जानकारी जुटाई। झबरेड़ा के लोग यह नहीं समझ पा रहे हैं कि आरोपी किसलिए आए थे और गाली किस व्यक्ति को दे रहे थे। फायरिंग की घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। वही लोग घटना से सहमे हुए हैं। थाना अध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed