फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Drone surveillance in Libberheri and Mannakhedi to prevent brick and stone-pelting

Roorkee News: ईंट-पत्थरबाजी रोकने के लिए लिब्बरहेड़ी और मन्नाखेड़ी में ड्रोन से निगरानी

Sat, 05 Sep 2026 06:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
Drone surveillance in Libberheri and Mannakhedi to prevent brick and stone-pelting
कोतवाली क्षेत्र में आए दिन हो रही ईंट-पत्थरबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने संवेदनशील माने जाने वाले गांवों लिब्बरहेड़ी और मन्नाखेड़ी में भारी पुलिस बल के साथ औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों और तनाव की स्थिति को देखते हुए दो उपनिरीक्षक पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए ड्रोन कैमरों के जरिये दोनों गांवों के मकानों की छतों की बारीकी से निगरानी की। पुलिस अधिकारियों का मुख्य उद्देश्य छतों पर ईंट, पत्थर या किसी भी प्रकार की अन्य विवादित सामग्री एकत्र करने वालों की पहचान करना था।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी ने बताया कि क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से उपद्रवियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस बल के गश्त करने और ड्रोन से निगरानी रखे जाने के बाद से दोनों गांवों में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और पुलिस लगातार एहतियात बरत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed