फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Rainwater has entered the fields again

Roorkee News: खेतों में फिर घुसा बारिश का पानी

Sat, 05 Sep 2026 11:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Rainwater has entered the fields again
लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जुलाई और अगस्त में हुई मूसलाधार बारिश से गंगा, सोलानी और बाणगंगा नदियों में आई बाढ़ का पानी लक्सर व खानपुर क्षेत्र की करीब 25 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि में फैल गया था। इससे गन्ना, धान और पशुओं के हरे चारे की फसलें जलमग्न हो गई थीं।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि पहले की बाढ़ का पानी अभी पूरी तरह सूखा भी नहीं था कि शुक्रवार और शनिवार को हुई भारी बारिश के बाद नदियों का जलस्तर फिर बढ़ गया। इससे बाढ़ का पानी दोबारा खेतों में फैलने लगा है। किसान कुशल पाल, कलम सिंह, मदन सिंह, करण सिंह, रणधीर सिंह और ईलम चंद शर्मा ने बताया कि अधिकांश फसलें पहले ही खराब हो चुकी हैं जबकि बची हुई फसलें भी नष्ट होने के कगार पर हैं। किसानों ने शासन-प्रशासन से फसल क्षति का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed