{"_id":"5fc68f458ebc3e9bc567d10e","slug":"farmers-are-circling-the-committee-for-a-slip-roorkee-news-drn363450286","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्ची के लिए समिति के चक्कर काट रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्ची के लिए समिति के चक्कर काट रहे किसान
विज्ञापन
क्सर गन्ना समिति पर बने पूछताछ केंद्र पर जानकारी लेते किसान।
- फोटो : ROORKEE
सहकारी गन्ना विकास समिति की ओर से क्षेत्र के गन्ना किसानों को अभी पक्का गन्ना कैलेंडर जारी नहीं किया गया है। इसकी वजह से किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के सैकड़ों किसान रोजाना समिति कार्यालय पर बनाई गई इंक्वायरी सेंटर पर अपनी पर्ची की जानकारी लेने के लिए पहुंच रहे हैं। गन्ना विभाग का कहना है कि अगले एक-दो दिन के भीतर किसानों को गन्ना कैलेंडर जारी किया जाएगा।
क्षेत्र के लगभग 45 हजार किसान हैं। वे गन्ना समिति लक्सर के माध्यम से लक्सर शुगर मिल को अपना गन्ना देते हैं। पेराई सत्र शुरू करने से पहले गन्ना समिति द्वारा किसानों को पक्का गन्ना कैलेंडर जारी किया जाता है। इसमें किसानों को जानकारी मिलती है कि उनकी पर्ची किस पखवाड़े के किस कॉलम में लगी हुई है। शुगर मिल ने विगत 19 नवंबर को अपना पेराई सत्र शुरू कर दिया था, लेकिन इसके बाद भी अभी तक समिति द्वारा किसानों को पक्का गन्ना कैलेंडर जारी नहीं किया गया है। इसकी वजह से किसानों को उनकी पर्चियों की जानकारी नहीं हो पा रही है। गन्ना विभाग द्वारा समिति लक्सर में किसानों को अपनी पर्ची, कैलेंडर व अन्य जानकारी के लिए इंक्वायरी सेंटर भी बनाया गया है। मंगलवार को बड़ी संख्या में किसान समिति कार्यालय पहुंचे, लेकिन उनकी समस्या का हल नहीं हो पाया।
पक्का गन्ना कैलेंडर के प्रकाशन में कुछ संशोधन करने को लेकर देरी हुई है। अगले एक दो दिन के भीतर किसानों को गन्ना कैलेंडर वितरित करा दिए जाएंगे। -गौतम सिंह नेगी, विशेष सचिव, गन्ना समिति लक्सर
विज्ञापन
किसानों को एसएमएस द्वारा भी पर्चियां जारी की जा रही हैं। इसके अलावा वे किसान मोबाइल एप पर भी अपनी पर्ची की जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए गन्ना विभाग द्वारा गन्ना समिति लक्सर में इंक्वायरी सेंटर बनाया गया है। -प्रदीप वर्मा, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, लक्सर