फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Drain filled with dirt, water filling in the foundation of houses

गंदगी से अटा नाला, घरों में नींव में भर रहा पानी

Tue, 13 Jul 2021 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Drain filled with dirt, water filling in the foundation of houses
साउथ प्रीत विहार में दो साल से नाला गंदगी से अटा पड़ा है। नाली नहीं बनने से इसका पानी घरों की नींव में जाकर इसे खोखला कर रहा है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी नगर निगम के स्तर से न तो नाले की सफाई की गई और न ही नाली का निर्माण हो सका है। बरसात में गंदगी से भरे नाले का पानी और मुसीबत बनेगा।
विज्ञापन

साउथ प्रीत विहार निवासी करण सिंह, ऊषा देवी, दिनेश चौहान, माऊ दुबे, महेंद्र पाल, नत्थी सिंह और वीर सैन आदि ने बताया कि उनकी कॉलोनी की कोई भी जनप्रतिनिधि और अधिकारी सुध नहीं ले रहा है। डेढ़ साल से चक्कर काट रहे हैं। बरसात शुरू हो गई है, लेकिन उनकी कॉलोनी का नाला पूरी तरह से पॉलिथीन और कूड़े से चोक है। इसके लिए नगर निगम में कई बार चक्कर काट चुके हैं। मेयर गौरव गोयल को भी शिकायती पत्र दिया था। उन्होंने अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर समाधान कराने के निर्देश दिए। लेकिन एक माह बाद भी कोई काम नहीं हो सका। कॉलोनीवासियों ने बताया कि उनकी गली में नाली का निर्माण नहीं होने से घरों का पानी मकानों की नींव में जा रहा है। इससे कई मकानों की नींव कमजोर हो चुकी है और दरारें तक आ गई हैं। इसके बावजूद कोई ध्यान देने को तैयार नहीं है। उधर, मेयर गौरव गोयल का कहना है कि समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

--
ढाई लाख का इस्टीमेट बना तो काम भी शुरू कराओ
कॉलोनीवासी करण सिंह ने बताया कि करीब सात महीने पूर्व विधायक और मेयर को शिकायती पत्र दिया था। इसके बाद नगर निगम ने नाली के निर्माण के लिए दो लाख 48 हजार का इस्टीमेट भी तैयार कर लिया, लेकिन अब तक न तो काम शुरू हुआ और न ही कोई यह जानकारी दे रहा है कि नाली निर्माण कब शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed