{"_id":"5c7037dabdec2273a5197853","slug":"51550858202-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में महिला को गर्भपात, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में महिला को गर्भपात, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद दो महिलाओं के बीच मारपीट हो गई। इस बीच एक गर्भवती महिला का गर्भपात हो गया। हालत बिगड़ने पर महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला और पड़ोसी महिला से गांव के निकट गोबर डालने के स्थान को लेकर शुक्रवार को विवाद हो गया। कहासुनी होने के बाद मारपीट शुरू हो गई। गर्भवती महिला को काफी चोटें आई, जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई। परिवारवाले उसे लेकर लक्सर के निजी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड कराने की बात कही। अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट में पता चला कि चोट लगने से महिला के गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो चुकी है। महिला का निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है। उधर, कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।