फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   दारोगा के बेटे ने महिला से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

दारोगा के बेटे ने महिला से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Sun, 21 Apr 2019 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
दारोगा के बेटे ने महिला से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर। यूपी में पीएसी में तैनात दरोगा के बेटे के खिलाफ एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। साथ ही महिला का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, यूपी के सहारनपुर क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी महिला भगवानपुर क्षेत्र में किराये पर रहती है। करीब एक साल पहले महिला की यूपी में पीएसी में तैनात दरोगा के बेटी से मुलाकात हुई थी। युवक मेरठ के एक कॉलेज से पॉलीटेक्निक कर रहा है जबकि उसके पिता की मेरठ में ही तैनाती है। आरोप है कि दरोगा के बेटे ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी करने की बात कही। शादी का झांसा देकर आरोपी उससे लगातार दुष्कर्म करता रहा। महिला ने शादी का दबाव बनाया तो उसने बहाना बना दिया। आरोपी करीब एक साल तक शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन

महिला ने अब शादी करने का अधिक दबाव बनाया तो उसने साफ इनकार कर दिया। इस पर महिला ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। इसका पता युवक और उसके परिजनों को लगा तो उन्होंने समझौते का प्रयास किया, लेकिन महिला ने इनकार कर दिया। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि आरोपी शुभम के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed