{"_id":"5c7037d7bdec22129c2db0ae","slug":"101550858199-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले चार कर्मचारी, वेतन रोका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले चार कर्मचारी, वेतन रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने नलकूप खंड विभाग में औचक निरीक्षण किया। चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिनके वेतन पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी गई है। बताया जा रहा है कि बायोमीट्रिक मशीन का जानबूझकर तार हटाकर खराब कर दिया गया है। इसके लिए भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं, जेएम ने नगर निगम के सहायक और अपर सहायक अभियंता के वेतन पर भी रोक लगाई है।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल ने बताया कि नलकूप खंड में निरीक्षण के दौरान 17 में से चार कर्मचारी अनुपस्थित थे। उन्होंने बताया कि बायोमीट्रिक मशीन देखी गई तो कर्मचारियों ने बताया कि यह काफी समय से खराब पड़ी है। जेएम ने बताया कि मशीन का बारीकि से निरीक्षण किया गया तो उसका तार हटाकर जानबूझकर खराब किया गया था। उन्होंने बताया कि अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगा दी गई है। इसके बाद जेएम नगर निगम कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने बताया कि कृष्णानगर कालोनी के लोगों ने गलत ढंग से अतिक्रमण की बाबत पैमाइश करने की शिकायत की थी। आदेश के बाद भी सहायक अभियंता रजित कोटियाल और अपर सहायक अभियंता जगदीश प्यारेलाल ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण नहीं किया। इसलिए दोनों के वेतन पर रोक लगा दी गई है।