फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   'Claw' of female cheetah, will tighten the noose on crime

अब महिला %चीता% का पंजा, अपराध पर कसेगा %शिकंजा%

Thu, 23 Sep 2021 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
'Claw' of female cheetah, will tighten the noose on crime
जिले में जल्द महिला स्मार्ट चीता सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी। महिला स्मार्ट चीता पुलिस सड़कों पर होने वाली छेड़छाड़, पीड़ितों को न्याय, घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाएंगी। इतना ही नहीं, वे लूट, डकैती या हत्या जैसे संगीन अपराध होने पर मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाकर अपराधियों को पकड़कर शिकंजा कसने में अहम भूमिका में भी नजर जाएंगी। महिला अपराध के मामले में रात में भी महिला पुलिस मौके पर पहुंचेंगी। महिला स्मार्ट चीता को इसके लिए एक माह की ट्रेनिंग दी जा रही है। ट्रेनिंग खत्म होने के बाद वे बदमाशों से लोहा लेते नजर आएंगी।
विज्ञापन

जिले में पहली बार स्मार्ट चीता पुलिस टीम में महिला पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। जिले से 226 पुलिसकर्मियों का चयन स्मार्ट चीता पुलिस टीम के लिए गया गया है। इनमें से करीब 18 महिला पुलिस कर्मी हैं। इन सभी को स्मार्ट ट्रेनिंग दी जा रही है। जिले से पहले चरण में 112 पुलिस कर्मियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। इनमें आठ महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं, जबकि दूसरे चरण में 114 पुलिस कर्मी शामिल हैं। इनमें से 10 महिला पुलिसकर्मियों को एक माह की ट्रेनिंग दी जाएगी। स्मार्ट चीता पुलिस को स्पेशल यूनिफॉर्म, बॉडी वॉर्न कैमरे, पिस्टल और स्पेशल बेल्ट दी जाएगी। कहीं पर कोई अपराध होने की सूचना मिलते ही चीता पुलिस 10 मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंचेगी। महिला संबंधी अपराध में कार्रवाई की देरी को महिला चीता पुलिस तेजी से निपटाएगी। माना जा रहा है कि अगले माह तक जिले में स्मार्ट चीता पुलिस सड़कों पर दौड़कर अपराधियों को दौड़ाते नजर आएगी। इतना ही नहीं, रात में महिला संबंधी अपराधों में भी महिला चीता पुलिस घटनास्थल पर पहुंचेगी और साक्ष्य जुटाएगी।
विज्ञापन

--
112 पर आने वाली कॉल, मौके पर पहुंचेगी चीता पुलिस
112 पर आने वाली कॉल की जानकारी चीता पुलिस को दी जाएगी। इसके बाद चीता पुलिस मौके पर जाएगी। इस दौरान बॉडी वॉर्न कैमरे से चीता पुलिस कंट्रोल रूम से लाइव जुड़ी रहेगी। घटनास्थल पर क्राइम सीन की स्थिति या फिर अतिरिक्त फोर्स आदि की जरूरत पड़ने पर चीता पुलिस सीधा कंट्रोल रूम को देगी। इसके बाद अधिकारी मामले में संज्ञान लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
महिलाओं को मिलेगी राहत
जिले में आए दिन महिला अपराध बढ़ रहे हैं। महिलाओं से छेड़खानी, दुष्कर्म समेत अन्य घटनाएं हो रही हैं। ऐसी घटना होने के बाद महिलाएं जानकारी देने में कतराती हैं, लेकिन महिला चीता पुलिस के होने पर पीड़ित महिलाएं अपनी बात पूरी और सही तरीके से रख सकेंगी, जिससे पुलिस पीड़िता को समय पर न्याय दिलाने का प्रयास करेगी।

--
जिले में स्मार्ट चीता पुलिस की जल्द ही तैनाती की जाएगी। अभी पहले चरण की ट्रेनिंग चल रही है। इनकी ट्रेनिंग पूरी होने पर ड्यूटी लगाई जाएगी। दूसरे चरण में शामिल सिपाहियों की ट्रेनिंग पूरी होने पर इनकी तैनाती की जाएगी।
-डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed