फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bahadurpur Khader village head Seas financial rights

बहादरपुर खादर ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज

Tue, 19 Jan 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 19 Jan 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन

लक्सर। बहादरपुर खादर के ग्राम प्रधान की ओर से कराए गए विकास कार्यों में हुई धांधली को लेकर प्रशासन ने प्रथम दृष्टता दोषी मानते हुए वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए हैं। अंतिम जांच रिपोर्ट आने तक प्रशासन ने गांव में तीन सदस्य कमेठी नियुक्त की है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि बहादरपुर खादर निवासी कमलेश शर्मा ने 10 जून को जिलाधिकारी हरिद्वार से शिकायत करते हुए बताया था कि गांव में प्रधान इकबाल द्वारा कराए गए विकास कार्यो में भारी धांधली हुई है। जिस पर पंचायत राज अधिकारी ने लक्सर विकास खंड अधिकारी से तकनीकी जांच कराई गई। विकास खंड अधिकारी की तकनीकी जांच रिपोर्ट पांच जून 2015 को पंचायत राज अधिकारी के पास भेजी गई। जिस पर पंचायत राज अधिकारी हरिद्वार ने गांव में जाकर की गई जांच व ग्राम पंचायत के अभिलेखों का परीक्षण किया गया। विभाग ने की गई जांच के आधार पर ग्राम प्रधान को प्रथमदृष्टया दोषी मानते हुए 22 अगस्त 2015 को कारण बताओ नोटिस जारी किया। ग्राम प्रधान द्वारा 29 सितम्बर 2015 को नोटिस का जवाब दिया गया, लेकिन ग्राम प्रधान ने नोटिस का कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर जिलाधिकारी हरिद्वार हरबंश सिंह चुघ के आदेश पर ग्राम प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए गए। वहीं जब तक ग्राम प्रधान पर लगे आरोपों से मुक्त नही हो जाते हैं तब तक तीन सदस्य समिति ग्राम प्रधान के दायित्व का निर्वहन करेगी। तीन सदस्य टीम में फुरकाना, कुलदीप व शमीम सम्मिलित रहेगे। इस संबंध में ग्राम प्रधान इकबाल का कहना है कि वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज होने का मामला मेरी संज्ञान में नही है। अभी तक मेरे पास ऐसा कोई आदेश नहीं आया है। वहीं लक्सर विकास खंड अधिकारी आईएस भंडारी का कहना है कि बहादरपुर खादर के ग्राम प्रधान इकबाल के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार विकास कार्य में अनियमितओं के कारण सीज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed