फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   52 children got eye injuries while burning firecrackers

Roorkee News: पटाखे जलाते समय 52 बच्चों की आंखों में आई चोट

Tue, 14 Nov 2023 10:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
52 children got eye injuries while burning firecrackers
I
विज्ञापन

IIदो का हुआ ऑपरेशन, शहर के एक नेत्र रोग विशेषज्ञ यहां पहुंचे थे घायल बच्चे
I
I
I
Iदीपावली की रात पटाखे जलाते समय रुड़की और आसपास के रहने वाले 52 बच्चों की आंखों में चोट आई है। इनमें से दो बच्चों की आंख में जलता हुआ रॉकेट लगा है। इन दोनों बच्चों का ऑपरेशन किया गया है।
I
I
I
Iदीपावली पर इस बार भी जमकर आतिशबाजी की गई। आतिशबाजी करते समय रुड़की, भगवानपुर, पनियाला, पाडली गुर्जर, लंढौरा, मंगलौर आदि क्षेत्र के 52 बच्चों की आंखों में पटाखे की चिंगारी लगने से उनकी आंखों को काफी नुकसान पहुंचा है। शहर के एक निजी नेत्र चिकित्सालय में इन बच्चों का उपचार हुआ है। दो बच्चों की आंख में रॉकेट लगने से उनकी आंखों को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

I
Iअस्पताल के संचालक डॉ. चंद्रशेखर ग्रोवर ने बताया कि दीपावली की रात को उनके अस्पताल में रुड़की और आसपास से 52 बच्चे पहुंचे हैं। ज्यादातर की उम्र 8 से 14 साल थी। इनमें किसी की आंख में जलता हुआ पटाखा लगा तो किसी की आंख में चिंगारी लगी थी। दो को छोड़कर सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी। दो बच्चों की आंख में रॉकेट लगा था। उनकी आंख बुरी तरह जख्मी थी। रात को ही दोनों बच्चों की आंख का ऑपरेशन किया गया। दोनों की आंखें अब सुरक्षित हैं। सोमवार शाम को दोनों को छुट्टी दे दी गई थी। हालांकि अभी उनकी पट्टी चलेगी। यह दोनों ही बच्चे भगवानपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed