फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Kaushik Public School players won medals at the Khel Mahakumbh

Roorkee News: खेल महाकुंभ में कौशिक पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते पदक

Sun, 27 Sep 2026 08:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
Kaushik Public School players won medals at the Khel Mahakumbh
रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी-खेल महाकुंभ में कौशिक पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कई खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है।
विज्ञापन


स्कूल के चेयरमैन मुकेश कौशिक ने बताया कि समापन समारोह में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। एथलेटिक्स में स्कूल के छात्र कुनाल आनंद ने 600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर राज्य स्तर के लिए जगह बनाई।
विज्ञापन

उन्होंने 80 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में काजल सैनी ने 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई। उन्होंने 3 हजार मीटर दौड़ में भी दूसरा स्थान प्राप्त किया। मुक्केबाजी में कृष्णा सैनी और अंश पाल ने अपने-अपने भार वर्ग में जीत दर्ज कर राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए स्थान बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खो-खो प्रतियोगिता में चिराग सैनी, वंश सैनी और युवराज यादव की टीम उपविजेता रही। वही 400 मीटर दौड़ में छात्रा इशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्य अरुण कर्णवाल ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को उपलब्धि पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed