फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Abhinav Vashishth became Mr. Fresher, and Rohini became Miss Fresher

Roorkee News: अभिनव वशिष्ठ मिस्टर और रोहिणी बनीं मिस फ्रेशर

Sun, 27 Sep 2026 11:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Abhinav Vashishth became Mr. Fresher, and Rohini became Miss Fresher
हरिद्वार विश्वविद्यालय में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत के लिए ‘नवारंभ 2026’ फ्रेशर्स समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के साथ उन्हें विश्वविद्यालय परिवार से जोड़ना रहा। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, फैशन वॉक, संगीत और विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में अभिनव वशिष्ठ को मिस्टर फ्रेशर 2026 और रोहिणी कौशिक को मिस फ्रेशर 2026 के खिताब से सम्मानित किया गया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। हरिद्वार विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट सीए एसके गुप्ता ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के लिए भी कार्य कर रहा है।
विज्ञापन


वाइस प्रेसिडेंट नमन बंसल ने विद्यार्थियों को अनुशासन, नवाचार और उत्कृष्टता के साथ अपने शैक्षणिक जीवन को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। समारोह में वाइस चांसलर डॉ. राजीव महाजन, प्रो वाइस चांसलर डॉ. आदेश आर्य, रजिस्ट्रार सुमित चौहान, ओएसडी अभिनव भटनागर और निदेशक डॉ. विपिन सैनी ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की संयोजक डॉ. एकता जैन और प्रो. निशा धीमान ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उद्योग जगत से भगवानपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के महासचिव गौतम कपूर, निदेशक मुरारी बियाला और संयुक्त सचिव शिवम गोयल उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को उद्योग जगत की आवश्यकताओं से अवगत कराते हुए कौशल विकास पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed