फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   PG Exams at Uttarakhand Ayurved University to Begin on September 9

Rishikesh News: उत्तराखंड आयुर्वेद विवि में नौ सितंबर से होगी पीजी परीक्षाएं

Fri, 04 Sep 2026 05:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 04 Sep 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
PG Exams at Uttarakhand Ayurved University to Begin on September 9
- स्नातक 2023 बैच के प्रथम प्रोफेशनल बैच का परिणाम जल्द होगा जारी
विज्ञापन

देहरादून/ऋषिकेश। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में पीजी प्रथम प्रोफेशनल कोर्स (2025 बैच) की परीक्षाएं नौ सितंबर से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय के अनुसार परीक्षाएं सितंबर में ही पूरी करा ली जाएंगी। परीक्षा में लिखित पेपर के साथ प्रैक्टिकल भी होंगे। वहीं, वर्ष 2023 बैच के यूजी विद्यार्थियों का प्रथम प्रोफेशनल परीक्षा का परिणाम एक-दो दिन में जारी होने की संभावना है। विवि ने परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं पर पूरा ध्यान केंद्रित किया है। विवि प्रशासन का कहना है कि समय पर परीक्षाओं का आयोजन और परिणाम घोषित किए जाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। 2025 पीजी बैच के प्रथम प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षाएं 9 सितंबर से आयोजित की जाएंगी जबकि बीएचएमएस और बीयूएमएस की परीक्षाएं सितंबर मध्य से आयोजित होंगी। सितंबर माह में परीक्षाओं को पूर्ण करा लिया जाएगा। विवि प्रशासन का कहना है कि वर्ष 2023 बैच के यूजी विद्यार्थियों का प्रथम प्रोफेशनल का परीक्षा परिणाम एक-दो दिन में जारी कर दिया जाएगा।
निरीक्षण रिपोर्ट सात सितंबर को खुलने की संभावना
विश्वविद्यालय से संबद्ध संस्थानों में चल रहे निरीक्षण की प्रक्रिया भी लगभग पूरी हो चुकी है। विवि ने निरीक्षण के लिए 19 टीमों का गठन किया था। इस प्रक्रिया में निरीक्षण टीमों ने एनसीआईएसएम के निर्धारित मानकों, उपलब्ध सुविधाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर और विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए जरूरी व्यवस्थाओं की पड़ताल की थी। निरीक्षण पूरा कर जांच रिपोर्ट विवि प्रशासन को सौंप दी गई हैं। विवि प्रशासन का कहना है कि सोमवार को रिपोर्ट एक साथ टीम की मौजूदगी में खोली जाएंगी। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- 2025 पीजी बैच के प्रथम प्रोफेशनल की परीक्षाएं 9 सितंबर से आयोजित की जाएंगी। 2023 यूजी बैच के प्रथम प्रोफेशनल की परीक्षाएं सितंबर मध्य से आयोजित की जाएंगी। विवि से संबद्ध संस्थानों में चल रहा निरीक्षण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। निरीक्षण रिपोर्ट विवि प्रशासन को उपलब्ध हो गई है। डॉ. एसके बरनवाल, कुलसचिव, उत्तराखंड आयुर्वेद विवि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed