फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Elephant Killed Boy in Barkot forest range

उत्तराखंड: बड़कोट वन रेंज में हमलावर हाथी ने किशोर को पटक-पटक कर मार डाला

Sun, 15 Aug 2021 10:07 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 15 Aug 2021 10:07 AM IST
सार

इस्लामु (15) पुत्र शफी बाजार से कुछ सामान खरीदने के बाद बस्ती में वापस आ रहा था। इसी दौरान जंगल क्षेत्र में एक हाथी उसके सामने आ गया।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Elephant Killed Boy in Barkot forest range
शव - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के बड़कोट वन रेंज की जाखन बीट में गुर्जर बस्ती के एक किशोर के सामने हाथी आ गया। हमलावर हाथी ने किशोर को पटक दिया। जिससे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


माजरी ग्रांट के लालतप्पड़ क्षेत्र में बड़कोट वन रेंज की जाखन बीट में गुर्जर बस्ती है। शुक्रवार की शाम को इस्लामु (15) पुत्र शफी बाजार से कुछ सामान खरीदने के बाद बस्ती में वापस आ रहा था। इसी दौरान जंगल क्षेत्र में एक हाथी उसके सामने आ गया। बदहवास किशोर इधर-उधर भागने का प्रयास करते हुए झाडियों में उलझ गया। इसी दौरान हाथी ने किशोर को उठाकर पटक दिया, जिससे किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही देर शाम बड़कोट रेंजर धीरज रावत स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। रेंजर ने बताया कि संभवत: हाथी अपने झुंड से अलग होकर आ गया था। बताया कि परिजनों के मना करने पर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। बताया कि पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि दिलाने के लिए प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


माजरी ग्रांट में आबादी में आ रहा है हाथियों का झुंड
माजरी ग्रांट में जंगली हाथियों का झुंड आए दिन आबादी की ओर रुख कर रहा है। बीते रोज हाथियों के झुंड ने किसानों की कई बीघा धान की फसल को क्षतिग्रस्त कर दिया। वन सीमा से सटे माजरी ग्रांट के कई गांवों में खेतों में खड़ी फसलें हाथियों के निशाने पर है। रात में हाथियों का झुंड खेतों में पहुंचकर तैयार हो रही धान, गन्ना, चारे आदि की फसल को नुकसान पहुंचा रहा है। भाजपा के माजरी ग्रांट मंडल अध्यक्ष और पूर्व प्रधान राजकुमार के कई बीघा धान के खेतों को रौंदकर क्षतिग्रस्त कर दिया है। उन्होंने बताया कि अक्सर खेतों में हाथी घुस रहा है। रेंजर धीरज रावत ने बताया कि जंगली हाथियों को आबादी से खदेड़ने के लिए विभागीय गश्ती दल को सक्रिय कर दिया गया। आबादी में हाथी आने पर लोगों से तत्काल सूचना देने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed