फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Demonstration of farmers to declare sugarcane price

नया गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग को लेकर तहसील पर गरते किसान

Sat, 27 Nov 2021 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of farmers to declare sugarcane price
नया गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग को लेकर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करते संयुक्त किसान मोर्चा ? - फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार को नया गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग को लेकर तहसील पर धरना प्रदर्शन किया। किसानों की मांग के अनुरूप राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर 450 प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान तहसील मुख्यालय पहुंचे और सरकार से नया गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। किसानों ने धरना प्रदर्शन कर सरकार से जल्द नया गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए किसान सभा के जिलाध्यक्ष दलजीत सिंह ने कहा कि गन्ना किसानेें की उपेक्षा सरकार कर रही है। गन्ना पेराई सत्र प्रारंभ होने बावजूद नया गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया गया है। संयुक्त किसान मोर्चा ताजेन्द्र सिंह ने कहा कि पिछले कई सालों से सरकार ने गन्ना मूल्य में बढ़ोत्तरी नहीं की है। भाकियू टिकैत ग्रुप के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह खालसा ने कहा कि बढ़ती महंगाई के सापेक्ष गन्ना मूल्य बढ़ाया जाना समय की जरूरत हो गया है। सरकार को गन्ना मूल्य घोषित करते समय किसानों का पक्ष को भी देखना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर 450 प्रति क्विंटल देने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में याकूब अली, मोहित उनियाल, बलबीर सिंह, उम्मेद बोरा, पूरण सिंह, अनूप पाल, सरजीत सिंह, जगजीत सिंह, शमशाद अली, साधूराम, अब्दुल हमीद, हरबिंदर सिंह, नवाबुदीन, कुतुबदीन, कृष्ण कुमार, शुभम कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed