फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   हाथी ने पटक पटककर युवक को उतारा मौत के घाट

हाथी ने पटक पटककर युवक को उतारा मौत के घाट

Wed, 06 Mar 2019 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
हाथी ने पटक पटककर युवक को उतारा मौत के घाट
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व पर पौराणिक नीलकंठ महादेव मंदिर के दर्शन कर वापस लौट रहे दो युवकों पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया। इसमें एक युवक को हाथी ने पटक पटककर मौत के घाट उतार दिया, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। एम्स के चिकित्सकों ने घायल को उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह साढ़े तीन बजे दो युवक नीलकंठ महादेव मंदिर से दर्शन कर राजाजी पार्क रेंज के बीच से गुजर रहे थे।
झाड़ी में छिपे हाथी को दोनों युवक घना अंधेरा होने के कारण देख नहीं पाए। इसी बीच हाथी ने दोनों पर हमला कर दिया। हाथी के हमले में 20 वर्षीय करोलबाग दिल्ली निवासी ऋषभ कुमार गौतम पुत्र देवेंद्र कुमार गौतम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 20 वर्षीय प्रशांत सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासी रमेश नगर दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी दिनेेश उनियाल और उनकी टीम ने फायर कर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। लक्ष्मणझूला पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया है।
विज्ञापन


आदेश जारी कर सो गया वन विभाग
गौहरी रेंज के अंतर्गत नीलकंठ मार्ग पर लगातार टस्कर हाथी की आवाजाही के चलते वन विभाग ने बीते 25 फरवरी को शाम 6 बजे के बाद और सुबह छह बजे से पहले मार्ग पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए प्रतिबंध लगा दिया था। हाथी की आवाजाही को देखते हुए विभागीय अधिकारियों को यह भी अंदेशा था कि हाथी किसी को नुकसान पहुंचा सकता है। लापरवाही की हद यह है कि वन विभाग ने आदेश केवल कागजों में जारी कर दिया, और नतीजा यह हुआ कि हाथी ने युवक को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग सतर्क रहता तो नहीं होता हादसा
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के प्रति यदि वन विभाग सतर्क रहता तो शायद इस हादसे को टाला जा सकता था। पौराणिक नीलकंठ महादेव मंदिर में दर्शन करने के लिए उत्तराखंड के अलावा हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली जैसे दूर दराज क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। बाहरी से आने वाले श्रद्धालुओं को भौगोलिक परिस्थिति का पता न होने के कारण वह दिन रात मार्ग पर आवाजाही करते हैं। यही कारण रहा कि दिल्ली के उक्त युवकों ने सुबह-सुबह जंगल के रास्ते पैदल निकलने की कोशिश की और हादसे के शिकार हो गए।


अधिकारी नजर रखने की कर रहे बात
स्वर्गाश्रम-नीलकंठ मार्ग पर पैदल आवागमन पर रोक लगाई गई है इसके वाबजूद भी बाहरी प्रदेशों के यात्री जंगल में घुस रहे हैं। इसके चलते जंगली हाथी बिगड़कर हमला कर रहा है। इस क्षेत्र में पहले भी एक महिला के साथ ऐसी घटना हो चुकी है। स्वर्गाश्रम नीलकंठ मार्ग पर पुलिस प्रशासन से सुबह छह बजे से पहले और सांय छह बजे के बाद इस मार्ग पर आवागमन पर पाबंदी लगाने को कहा गया है। इसके अलावा वन विभाग की टीम भी समय-समय पर इस मार्ग पर निगरानी रखती है।
- डीपी उनियाल, वन क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed