{"_id":"5c5c924cbdec22739f75742f","slug":"201549570636-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैराथन में योगेंद्र व मंजू गुप्ता रहे विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैराथन में योगेंद्र व मंजू गुप्ता रहे विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। तीर्थनगरी में बृहस्पतिवार को पांच दिवसीय हृषीकेश वसंतोत्सव-2019 का आगाज हो गया। प्रात:काल ही ध्वजारोहण कर, मैराथन, तीन दिवसीय बैडमिंटन तथा दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता तथा शाम को बसंत रॉक स्टार की ओर से शानदार बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुति दी गई। मैराथन में योगेंद्र व मंजू गुप्ता प्रथम रहे। वसंतोत्सव के संयोजक हर्षवर्धन शर्मा, सह संयोजक दीप शर्मा, महासचिव विनय उनियाल, उपाध्यक्ष जयेंद्र रमोला, सचिव धीरेंद्र जोशी, डीबीपीएस रावत, गोविंद सिंह रावत, मीडिया प्रभारी पंडित रवि शास्त्री ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम शुरूआत की विधिवत घोषणा की।
ध्वजारोहण के बाद स्व. रामबाबू गोयल की स्मृति में प्रात: साढ़े आठ बजे आईडीपीएल के हॉकी मैदान से मैराथन आरंभ की गई। मैराथन को मेयर अनिता ममगाईं ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन हॉकी मैदान से होते हुए बैराज मार्ग से आस्था पथ, साईं घाट, 72 सीढ़ी होकर त्रिवेणी घाट पर संपन्न हुई। मैराथन दौड़ में बालक वर्ग में योगेंद्र सिंह प्रथम, अभिषेक यादव द्वितीय तथा निशांत गिरी ने तृतीय स्थान पाया। वहीं, बालिका वर्ग में मंजू गुप्ता, खुशी सैनी, अंजली गुप्ता ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। मैराथन में श्रीभरत मंदिर इंटर कॉलेज, पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज श्यामपुर, पूर्णानंद इंटर कॉलेज, राइंका , हरिचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज, भरत मंदिर पब्लिक स्कूल के कुल 917 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर ललित मोहन मिश्र, राहुल शर्मा, आशु डंग, श्रेयांश जैन, अभिनव गोयल, वरूण शर्मा, रंजन अंथवाल आदि उपस्थित रहे।
बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
वसंतोत्सव के प्रथम दिन प्रात: दस बजे नत्था सिंह पोखरियाल की स्मृति में लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल की ओर से बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। श्रीभरत मंदिर इंटर कॉलेज के महंत परशुराम हॉल में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ बॉलीवुड फिल्म 72-हॉर्स के नायक अविनाश ध्यानी, कोतवाल रितेश शाह और केशव पोखरियाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। लायंस क्लब रॉयल के अध्यक्ष अतुल जैन ने बताया कि प्रतियोगिता तीन दिन चलेगी। इसमें अंडर-13,15,19, 35 वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं। इस दौरान महंत अशोक प्रप्पन शर्मा, वरुण शर्मा, वत्सल शर्मा, विनय उनियाल, दीप शर्मा, जितेंद्र बिष्ट, कमल डंग, उत्तम सिंह असवाल, वरुण भाटिया, धीरज मखीजा, आशीष अग्रवाल, अभिनव गोयल, गुड्डू सिंह, जयंत जोशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
उमेश पहलवान ने जीती पहले दिन की कुश्ती
कार्यक्रम के पहले दिन दोपहर तीन बजे नगर निगम प्रांगण में दंगल आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यमंत्री के ओएसडी धीरेंद्र पंवार तथा मेयर अनिता ममगाईं ने संयुक्त रूप से रिबन काट किया। प्रथम दिन की दंगल प्रतियोगिता में 12 कुश्तियां खेलीं गई। इसमें सबसे महंगी कुश्ती दिल्ली के दो पहलवानों उमेश तथा चांद के बीच खेली गई। इसमें उमेश पहलवान ने प्रतिद्वंदी चांद सिंह को पटखनी देकर प्रतियोगिता अपने नाम की। उमेश पहलवान को 2500 रुपये का पुरस्कार दिया गया। पहले दिन दंगल में काला पहलवान, सोनू, संजय, ओमप्रकाश, राजकुमार पांडेय आदि पहलवानों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान जय प्रकाश ठेकेदार, रेफरी राम प्रसाद पहलवान, पार्षद शिवकुमार गौतम, राजू शर्मा, कृष्ण कुमार सिंघल, राकेश मियां, गुरविंदर सिंह गुर्री, अभिषेक शर्मा, वरूण शर्मा आदि उपस्थित रहे।
बसंत रॉक स्टार बैंड ने दी रंगारंग प्रस्तुति
सायं साढ़े सात बजे समन्वय संस्था की ओर से श्री भरत मंदिर पब्लिक स्कूल झंडा चौक में सांध्यकालीन बसंत रॉक स्टार बैंड ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री ज्ञान सिंह नेगी व शैलेष अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में सान्या सचदेवा ने सरस्वती वंदना के साथ एकल प्रस्तुत दी। इसके बाद मयंक अरोड़ा ने चलती क्या खंडाला, सिद्घी कोहली ने शिव तांडव किया। जबकि पावनी कौशिक, प्रियांशी शर्मा, नमामि वार्ष्णेय, जानवी मित्तल, तान्वी चतरथ ने राजस्थानी व हिप हाप तथा पंजाबी नृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान हिमांशु शर्मा, वैभव अग्रवाल, जयंत गुप्ता, अमित जोशी, समन्वय संस्था अध्यक्ष धीरज चतरथ, जगदीश पनेसर, अखिलेश सिंघल, विनय शर्मा, पुष्पराज, विशाल गौड़, विकास अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।