{"_id":"05bce5e730e10843b9c154fa81466200","slug":"rape-with-girl-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर करता रहा बलात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर करता रहा बलात्कार
अमर उजाला, नई टिहरी
Updated Sun, 08 Sep 2013 02:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के टिहरी जनपद के किरगणी गांव से एक युवती को शादी का झांसा देकर घर से भगा ले जाने और बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
एक ग्रामीण ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उनके ही गांव का एक युवक उनकी बेटी को आठ मई को घर से भगा ले गया था।
आरोप है कि चार माह तक आरोपी ने लड़की को अपने साथ रखा और शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया।
सीजीएम की अदालत में शिकायत
लड़की के पिता की ओर से इस सबंध में सीजीएम की अदालत में शिकायत दर्ज कराई गई थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया है।
कोतवाली निरीक्षक एश्वर्य पाल ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।