{"_id":"5704c21d4f1c1b9343c81125","slug":"rain-in-doon","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने ली करवट, बादलों के घेरे के बाद दून में झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने ली करवट, बादलों के घेरे के बाद दून में झमाझम बारिश
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 06 Apr 2016 01:54 PM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : PTI
बुधवार को देहरादून में अचानक मौसम ने करवट ले ली। बादलों के पहरे के बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे तेज हवाओं और गर्जना के साथ बारिश हुई। जिसके बाद चटख धूप खिल आई।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने पहले ही बुधवार को बारिश की संभावना जताई थी। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम का यह बदला हुआ मिजाज सामने आ रहा है। प्रदेशभर में कई जिलों में मंगलवार को बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई।
विज्ञापन
राजधानी में भी आंशिक बादल छाए रहने की वजह से दिन का अधिकतम तापमान सोमवार के मुकाबले करीब दो डिग्री नीचे चला गया। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम का यह मिजाज सामने आ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बुधवार को भी प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। राजधानी में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी के बीच बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने का अनुमान है।