फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   President of india will approve uttarakhand budget

उत्तराखंड के बजट को राष्ट्रपति देंगे मंजूरी

Mon, 28 Mar 2016 10:41 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 28 Mar 2016 10:41 AM IST
विज्ञापन
President of india will approve uttarakhand budget
प्रणब मुखर्जी - फोटो : file photo

अंतत: भाजपा और कांग्रेस के बागी नौ विधायकों का कहना सही निकला। 18 मार्च को सदन में बजट पास नहीं हुआ था और इस लिहाज से उत्तराखंड सरकार उसी दिन अल्पमत में आ गई थी। इसलिए पहली बार राज्य के बजट को राष्ट्रपति की मंजूरी लेनी होगी।

विज्ञापन


बाद में इसे लोकसभा से पारित कराया जाएगा। बजट में बदलाव की गुंजाइश तो नहीं के बराबर है, इसलिए जो वित्त विनियोग विधेयक का जो ड्राफ्ट 18 मार्च को विधानसभा में पेश हुआ था, उसे ही 29 मार्च तक केंद्रीय गृहमंत्रालय को भेजा जाएगा, ताकि राष्ट्रपति से मंजूरी ले ली जाए। इसके बाद ही लोकसभा सत्र शुरू होने पर सदन से बजट को पास करा लिया जाए।
विज्ञापन


मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने वित्त विभाग को अलर्ट कर दिया है, विधानसभा से वित्त विनियोग विधेयक के ड्राफ्ट को मंगा लिया है। वित्त विभाग की टीम ने होमवर्क शुरू कर दिया है। वित्त सचिव एमसी जोशी के नेतृत्व में एक टीम विनियोग विधेयक को लेकर सोमवार तक केंद्रीय गृह मंत्रालय के समक्ष प्रस्तुत करेगी। ताकि बजट को मंजूरी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैधानिक रूप से यही माना गया कि 18 मार्च को विधानसभा में हुए राजनीतिक घटनाक्रम के चलते बजट पारित नहीं हुआ। इसके बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू हो गया तो विनियोग विधेयक अब केवल राष्ट्रपति या लोकसभा ही पारित कर सकती है।


अनुच्छेद 357 में है राष्ट्रपति को अधिकार
यदि किसी राज्य में निर्वाचित राजनैतिक सरकार नहीं है, तो संबंधित राज्य का बजट लोकसभा से पारित कराना होता है। यदि लोकसभा सत्र गतिमान नहीं है या गतिमान है और लंबा ब्रेक है तो ऐसी परिस्थितियों में अनुच्छेद 357 के तहत राष्ट्रपति को यह अधिकार है कि बजट को मंजूरी दे दे। और बाद में बजट को लोकसभा से पारित करा लिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed