{"_id":"62b0c746660bab7c3c2191f1","slug":"water-crysis-in-gangolihat-pithoragarh-news-hld4665461111","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेलपट्टी के दर्जनों गांवों में पेयजल संकट को लेकर मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेलपट्टी के दर्जनों गांवों में पेयजल संकट को लेकर मचा हाहाकार
बेलपट्टी क्षेत्र के गांवों के लोग इस तरह प्राकृतिक जल स्रोतों से पेयजल की आपूर्ति कर रहे हैं।संव?
- फोटो : PITHORAGARH
Link Copied
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। बेलपट्टी के दर्जनों गांवों में पेयजल संकट है। कई गांवों के लोग चार किमी दूर से पीने का पानी ढो रहे हैं। नौलों का जलस्तर भी कम होने से 10 लीटर का बर्तन भरने में एक घंटा लग रहा है। परिवार का एक आदमी पूरे दिन पानी की व्यवस्था करने में थक रहा है।
विज्ञापन
बेलपट्टी के नाली, अस्कोड़ा, रौतेड़ा, चहज, निंगल्टी, बुंगली, बडेना, पाली पलियाल सहित दर्जनों गांव के लोग पानी के लिए भटक रहे हैं। कुछ गांवों में लोग घोड़ों के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति कर रहे हैं। लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण पारंपरिक स्रोतों में पानी कम हो गया है। आलम यह है की नौले से एक लीटर पानी भरने के लिए एक घंटा इंतजार करना पड़ रहा है। इन ग्रामीणों की तब आफत आ जाती है जब मैदानी इलाकों से मेहमान गर्मियों की छुट्टी मनाने गांव पहुंच जाते हैं। बेलपट्टी के 25 ग्राम पंचायतों के लोग वर्षों से बेलपट्टी पंपिंग योजना की राह देख रहे हैं, लेकिन पंपिंग योजना में काम शुरू नहीं हो पाया है। करीब 47 करोड़ की लागत से बनने वाली योजना से बेलपट्टी की 25000 आबादी की प्यास बुझेगी। क्षेत्रीय विधायक फकीर राम टम्टा का कहना है कि बेलपट्टी पंपिंग योजना में जल्दी काम शुरू हो जाएगा और डेढ़ साल के अंदर क्षेत्र की जनता को पानी मिलने लगेगा। जल संस्थान के जेई रूपेश आर्य ने बताया कि बेलपट्टी के सड़क से लगे विभिन्न गांवों में टैंकर से पानी की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। सप्ताह में तीन दिन टैंकर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।