फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Villagers protest against heli service in Dharchula pithoragrah

Pithoragarh: हैली सेवा के विरोध में सड़कों पर उतरी भीड़, जुलूस निकाला; चुनाव बहिष्कार की दी चेतावन; जानें वजह

Thu, 14 Mar 2024 09:50 PM IST
हीरा मेहरा शालू दताल, संवाद
शालू दताल, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 14 Mar 2024 09:50 PM IST
सार

पिथौरागढ़ के धारचूला में सरकार की ओर से ओम पर्वत व आदि कैलाश के दर्शन हेलीकॉप्टर से कराए जाने के निर्णय का विरोध तेज हो गया है। गुरुवार को जिलेभर के ग्रामीणों ने सड़कों पर उतरकर पर्यटन विभाग व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जुलूस निकाला।

विज्ञापन
Villagers protest against heli service in Dharchula pithoragrah
ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ के धारचूला में सरकार के द्वारा ओम पर्वत व आदि कैलाश के दर्शन हेलीकॉप्टर से कराए जाने के निर्णय का विरोध तेज हो गया है। गुरुवार को व्यास जनजाति संघर्ष समिति के आह्वान पर दारमा, चौदास व व्यास वैली के सैकड़ों  ग्रामीणों ने नगर के पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ गांधी चौक, अटल चौक, मल्ली बाजार, घटधार, तहसील रोड़ में हेली सेवा के विरोध में पर्यटन विभाग व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन


ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर जनसभा की, जिसमें महेंद्र बुदियाल ने कहा कि सरकार के द्वारा लिए गए निर्णय से स्थानीय लोगों के हित प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने लाखों रुपए का लोन लेकर क्षेत्र में होमस्टे सहित पर्यटन व्यापार के लिए वाहन आदि में पैसा खर्च किया है। दिल्ली से सेवा शुरू होने पर सभी के मुश्किल में बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन

 
ये पढ़ें-  Holi 2024: होली पर घर जाने वालों को लग रहा झटका, 22 मार्च की रात दिल्ली से हल्द्वानी आने वाली ऑनलाइन बसें पैक
विज्ञापन
विज्ञापन

 

व्यास जनजाति संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजन सिंह नबियाल ने कहा कि पर्यटन विभाग के द्वारा हेलीकॉप्टर से आदि कैलाश, ओम पर्वत दर्शन करना दुर्भाग्यपूर्ण है। क्षेत्र में पर्यटन संबंधी सभी संसाधनों को पर्यावरण अनुकूल तरीके से विकसित करना होगा। लगातार हेली उड़ने से उच्च क्षेत्र में पारिस्थितिकी तंत्र पर प्रतिकूल असर पड़ने से दुर्लभ प्रजाति के जानवर हिम तेंदुआ, हिमालयन ब्लू शीप, कस्तूरी मृग, हिमालय थार एवं अन्य जीव पर भी इसका गलत असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा निर्णय वापस नहीं लेने पर तीनों वैलियों के दर्जनों गांवों में लोकसभा चुनाव का बहिष्कार कर दिया जाएगा।

महासचिव हरीश कुटियाल ने कहा कि क्षेत्र में पर्यटन विभाग के सभी विश्राम गृहों में तालाबंदी करते हुए क्षेत्र की जनता असहयोग आंदोलन भी शुरू करेगी।
 

इन संगठनों ने दिया समर्थन
व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, दारमा सेवा समति के अध्यक्ष करन ग्वाल, महासचिव दिनेश चलाल सहित दारमा संघर्ष समिति, आदि कैलाश होमस्टे, होटल, टूर ऑपरेटर यूनियन, शिल्पकार समुदाय, चौदास विकास समिति के पदाधिकारी ने समर्थन दिया।

यह रहे मौजूद
महासचिव गजेंद्र गुंज्याल, हरीश कुटियाल, महेंद्र पूर्व चेयरमैन अशोक सिंह नबियाल, कृष्णा गर्बयाल, लक्ष्मण कुटियाल, विरेन्द्र सिंह, धीरा ग्वाल, प्रवेश नबियाल, भागीरथी ह्यांकी, भागेश्वरी गर्बयाल, निहारिका गर्ब्याल, प्रेमा कुटियाल, अर्चना गुंज्याल, देवकी गर्ब्याल, शीला ह्यांकी आदि सहित कई युवा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed