फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani News: Uttarakhand Transport Corporation buses have started packing for Holi

Holi 2024: होली पर घर जाने वालों को लग रहा झटका, 22 मार्च की रात दिल्ली से हल्द्वानी आने वाली ऑनलाइन बसें पैक

Thu, 14 Mar 2024 03:16 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 14 Mar 2024 03:16 PM IST
सार

Holi 2024: होली के त्योहार में अभी काफी दिन शेष हैं लेकिन अभी से उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें पैक होने लगी हैं। खासकर दिल्ली और गुरुग्राम से हल्द्वानी आने वाली बसें 22 मार्च के लिए अभी से फुल होने लगी हैं। 

विज्ञापन
Haldwani News: Uttarakhand Transport Corporation buses have started packing for Holi
उत्तराखंड परिवहन निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली के त्योहार में अभी काफी दिन शेष हैं लेकिन अभी से उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें पैक होने लगी हैं। खासकर दिल्ली और गुरुग्राम से हल्द्वानी आने वाली बसें 22 मार्च के लिए अभी से फुल होने लगी हैं। होली के त्योहार के लिए अभी से दिल्ली, गुरुग्राम में काम कर रहे हल्द्वानी और कुमाऊं के लोगों ने टिकट बुक करानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उत्तराखंड परिवहन निगम की नौ वॉल्वो, दो जनरथ बस सेवा के साथ ही 15 साधारण बसों की भी ऑनलाइन बुकिंग की जाती है। जबकि गुरुग्राम और हल्द्वानी के बीच चलने वाली दो साधारण बसों में ऑनलाइन टिकट बुक होते हैं। बुधवार शाम खबर लिखे जाने तक उत्तराखंड परिवहन निगम की 22 मार्च को दिल्ली से हल्द्वानी आने वाली आठ ऑनलाइन बसों की सीटें बुक हो चुकी थीं।
विज्ञापन


विशेषकर रात साढ़े आठ बजे के बाद दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे से हल्द्वानी को आने वाली एसी और वॉल्वो बसों में सीट खाली नहीं है हालांकि रात 8.50, नौ और 9.15 बजे चलने वाली साधारण बसों में कुछ सीटें खाली बची हैं। जबकि 23 की सुबह आठ बजे दिल्ली से हल्द्वानी आने वाली जनरथ एसी बस में चार और नौ बजे आने वाली वॉल्वो बस में एक ही सीट बची है। 23 की रात को आने वाली सभी बसों में सीटें अभी खाली हैं। वहीं गुरुग्राम से आने वाली साधारण बस में 22 मार्च को सात तो 23 मार्च को 12 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: पहाड़ में 26 तो मैदानी इलाकों में 25 को मनाई जाएगी होली, इस वजह से लिया गया निर्णय; जानें कारण

ऑनलाइन बसों की सीटें फुल हो गई हैं। इसे देखते हुए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। 18 तारीख से दिल्ली देहरादून रूट पर कुछ बसों को बढ़ाया जाएगा जबकि 22 के बाद 30 से अधिक अतिरिक्त बसें दिल्ली रूट पर बढ़ाई जाएंगी।
- सुरेंद्र बिष्ट, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed