{"_id":"5904c6734f1c1b9b09c0ca6c","slug":"vehicle-dropped-on-madkot-sowing-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदकोट-बोना मार्ग पर वाहन गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदकोट-बोना मार्ग पर वाहन गिरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी/मदकोट
Updated Sat, 29 Apr 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी में पिकप दुर्घटना में घायल का इलाज करते चिकित्साकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदकोट से बोना के लिए राशन लेकर जा रहा एक पिकप वाहन शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे झापुली के पास खराब सड़क पर धंसकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया है। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी रोहतास सागर ने घटना स्थल से लौटने के बाद बताया कि पिकप वाहन (यूके 05 टीए-1109) के खाई में गिरने से उसके परखच्चे उड़ गए और उसमें लदा सामान खाई में बिखर गया। पिकप में सवार बोना निवासी कुंदन सिंह लस्पाल (48) पुत्र हुकम सिंह लस्पाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिकप चालक बोना निवासी कमलेश सिंह (28) पुत्र भगवान सिंह, ललित राम (30) पुत्र रूप राम, विशाल सिंह (29) पुत्र शेर सिंह घायल हो गए। ललित राम और विशाल सिंह को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया है। मुनस्यारी अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. जनार्दन पांगती ने बताया कि तीनों घायलों को काफी चोट है। अस्पताल में डा. मंगल सिंह मर्तोलिया और डा. गौतम ने घायलों का इलाज किया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही 108 आपात वाहन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को खाई से निकालने में भारी कठिनाई हुई।
विज्ञापन
मदकोट-बोना रोड पर एक माह पूर्व भी सड़क दुर्घटना हुई थी। सड़क निर्माण में बेहद लापरवाही बरती गई है। कई स्थानों पर मोड़ों को सही ढंग से नहीं काटा गया है। स्थानीय लोग कई बार सड़क की दशा सुधारने को लेकर आवाज उठा चुके हैं। बार-बार हो रही दुर्घटनाओं से लोगों में चिंता है और उन्होंने तत्काल रोड की दशा सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन