{"_id":"6b07372beeefb7f9500f8ef8","slug":"x-ray-and-ultrasound-machines-will-be-installed-at-the-base-hospital-who-will-examine-the-reports-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-149289-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बेस अस्पताल में स्थापित होगी एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीन, रिपोर्ट कौन जांचेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बेस अस्पताल में स्थापित होगी एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीन, रिपोर्ट कौन जांचेगा
Thu, 26 Nov 2026 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। 65 करोड़ से खोला गया बेस अस्पताल मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित होने के बाद भी सीमांत के लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रहा है। बेस अस्पताल में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड सहित अन्य जरूरी उपकरणों की जल्द खरीद होनी है। ये उपकरण अस्पताल में स्थापित भी कर दिए जाएंगे लेकिन इन उपकरणों कौन चलाएगा और रिपोर्ट कौन जांचेगा यह सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है।
नगर के लिन्ठूड़ा में सीमांत जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के सपने दिखाकर 65 करोड़ रुपये से बेस अस्पताल खोला गया है। वर्तमान में इसका संचालन मेडिकल कॉलेज के अधीन हो रहा है। अस्पताल में आधुनिक ओटी, लैब स्थापित हो चुकी है। वहीं जल्द ही एक्सरे, अल्ट्रासाउंड सहित अन्य मशीनरी और उपकरण भी स्थापित होने हैं। इनकी खरीद प्रक्रिया शुरू हुई है। अस्पताल में अब तक न तो रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती हुई और ना ही एक्सरे तकनीशियन की। ऐसे में अस्पताल में इन उपकरणों का संचालन कैसे होगा। मरीजों को कैसे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी इसका जवाब अस्पताल प्रबंधन के पास भी नहीं है।
--
ओटी के संचालन के लिए सर्जन नहीं
बेस अस्पताल में करोड़ों रुपये खर्च कर आधुनिक ओटी अस्तित्व में आई है। इस ओटी में ऑपरेशन करने के लिए सर्जन की आवश्यकता है जो मेडिकल कॉलेज में भी फैकल्टी के रूप में विद्यार्थियों को सर्जरी का ज्ञान देंगे। मेडिकल कॉलेज का संचालन शुरू होने के बाद भी अब तक सर्जरी विभाग में एक भी फैकल्टी की तैनाती नहीं हो सकी है। ऐसे में बेस अस्पताल में ओटी का संचालन कैसे होगा लोगों में यह सवाल आम है।
विज्ञापन
कोट
बेस अस्पताल के लिए एक्सरे, अल्ट्रासाउंड मशीन सहित अन्य मशीनरी और उपकरणों की खरीद प्रक्रिया चल रही है। मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी के रूप में तैनात विशेषज्ञ इन उपकरणों को संचालित करेंगे। उम्मीद है जल्द सभी विभागों में फैकल्टी की तैनाती होगी जो बेस अस्पताल में भी अपनी सेवाएं देंगे। - डॉ. एके सिंह, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, पिथौरागढ़