सब्जियों के दाम आसमान पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब्जियों के दाम यहां अचानक आसमान पर पहुंच गए हैं। टमाटर ने तो एक हफ्ते के भीतर लंबी छलांग लगा दी। इस समय टमाटर थोक में 50 रुपये किलो और फुटकर में 60 से 70 रुपये किलो बिक रहा है। स्थानीय टमाटर के रेट भी इसी तरह हो रहे हैं। इस समय जिले के ग्रामीण अंचलों में गोभी और फ्रासबीन की फसल होती है। यह दोनों सब्जियां बाजार में 40 रुपये किलो के हिसाब से बिक रही हैं। स्थानीय मूली भी 30 रुपये किलो पहुंच गई है। यदि लगातार बारिश से मैदान को जोड़ने वाली सड़कों पर यातायात बाधित हुआ तो सब्जियों के दाम भी बढ़ जाएंगे और अभाव भी होने लगेगा।
सब्जी व्यवसायियों का कहना है कि अभी सड़क खुली होने से पीलीभीत, टनकपुर एवं हल्द्वानी मंडी से लगातार सब्जी और फल आ रहे हैं। यदि सड़क बंद हुई तो कीमतें बढ़ जाएंगी। क्योंकि सब्जी का स्टाक ज्यादा दिन तक रख पाना संभव नहीं होता। सब्जी व्यापारी भूरे मियां का कहना है कि बारिश के सीजन में हर साल सब्जियों की कीमतें बढ़ जातीं हैं। कीमतों में ताजा वृद्धि एक सप्ताह से हुई है।
सब्जियों के रेट
सब्जी पहले अब
टमाटर 40 रुपये 60-70 रुपये (किलो)
आलू 15 रुपये 20 रुपये
प्याज 25 रुपये 30 रुपये
भिंडी 30 रुपये 40 रुपये
करेला 30 रुपये 40 रुपये
शिमला मिर्च 60 रुपये 80 रुपये
गोभी 30 रुपये 40 रुपये
खीरा 30 रुपये 40 रुपये
बैंगन 30 रुपये 40 रुपये
मूली 20 रुपये 30 रुपये
आम 40 रुपये 50 रुपये
केला 40 रुपये 50 रुपये (दर्जन)