फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Uttarakhand team wins school India Cup cricket competition

उत्तराखंड की टीम ने जीती स्कूल इंडिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता

Sat, 09 Feb 2019 11:10 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Sat, 09 Feb 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand team wins school India Cup cricket competition
ट्राफी के साथ नोएडा में खेली गई स्कूली राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता उत्तराखंड की टीम। - फोटो : पिथौरागढ़
 नोएडा में खेली गई राष्ट्रीय स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता (अंडर-16 ) उत्तराखंड की टीम ने जीत ली है। खिताबी मुकाबले में उत्तराखंड ने राजस्थान की टीम को 11 रन से हराया। उत्तराखंड ने लगातार दूसरी बार यह खिताब जीता है। उत्तराखंड की टीम में दो खिलाड़ी आकाश भंडारी और लक्ष्य देउपा पिथौरागढ़ के हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को नोएडा के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में उत्तराखंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।टीम ने 30 ओवर में सभी विकेट खोकर 142 रन बनाए। अशर खान ने 60 रन, पिथौरागढ़ के आकाश ने 20 रन, यमन ने 19 बनाए। जवाब में राजस्थान की पूरी टीम 131 पर आउट हो गई। उत्तराखंड की ओर से अनमोल ने 4, गौरव जोशी ने 2, सत्यम बालियान ने 2 विकेट लिए।  टीम के कोच उमेश जोशी ने बताया कि बेहतरीन खेल के लिए अनमोल को मैन ऑफ द मैच, अशर खान को मैन आफ द सीरीज के साथ ही बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


पुरस्कार वितरण स्कूल स्पोर्ट्स प्रमोशन फेडरेशन के अध्यक्ष पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा, बीसीसीआई लेबल कोच संजय भारद्वाज, द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त ओम प्रकाश, अश्वनी वर्मा ने पुरस्कार वितरित किए। कोच जोशी ने  स्कूल स्पोर्ट्स प्रमोशन फेडरेशन के अध्यक्ष चेतन शर्मा के हवाले से बताया कि अप्रैल में इंडिया की टीम चयनित की जाएगी, जो एशिया कप में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed