{"_id":"620814b1177ee10ce06f06c8","slug":"traffic-jam-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld4535742106","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में जाम लगने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में जाम लगने से लोग परेशान
विज्ञापन
पिथौरागढ़ डिग्री कॉलेज रोड में लगा जाम।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। नगर क्षेत्र में जाम की समस्या गंभीर हो गई है। नगर की सड़कों पर दिनभर लग रहे जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
एलएसएम पीजी कॉलेज से शनिवार को पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के बाद शनि मंदिर से अपटेक तिराहे तक जाम लगा रहा। इससे राहगीरों और मतदान संपन्न कराने जा रहीं पोलिंग पार्टियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इधर सिल्थाम, गुप्ता तिराहा, वड्डा तिराहा, कुमौड़, केएमओयू स्टेशन के पास आड़े-तिरछे खड़े वाहनों के कारण जाम लगा रहा।
नगर में पार्किंग न होने के कारण लोग अपने वाहनों सड़कों के किनारे पार्क करने के लिए मजबूर हैं। इससे रोज जाम की समस्या पैदा हो रही है। यातायात ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मियों को जाम हटाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने रोज लग रहे जाम से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
चुनावी रैलियों से लगा नगर में जाम
टनकपुर (चंपावत)। भाजपा एवं कांग्रेस की रैलियां निकाल शक्ति प्रदर्शन करने से कई जगह जाम लग गया, जिससे आम जनता को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहिया वाहन चालक तो बचते, बचाते नुक्कड़, गलियों से बमुश्किल लौटकर गंतव्य की ओर निकले, लेकिन बड़े वाहन घंटों तक जाम में फंसे रहे।