फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Traffic Jam in Pithauragarh

पिथौरागढ़ में जाम लगने से लोग परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Traffic Jam in Pithauragarh
पिथौरागढ़ डिग्री कॉलेज रोड में लगा जाम। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। नगर क्षेत्र में जाम की समस्या गंभीर हो गई है। नगर की सड़कों पर दिनभर लग रहे जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एलएसएम पीजी कॉलेज से शनिवार को पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के बाद शनि मंदिर से अपटेक तिराहे तक जाम लगा रहा। इससे राहगीरों और मतदान संपन्न कराने जा रहीं पोलिंग पार्टियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इधर सिल्थाम, गुप्ता तिराहा, वड्डा तिराहा, कुमौड़, केएमओयू स्टेशन के पास आड़े-तिरछे खड़े वाहनों के कारण जाम लगा रहा।
विज्ञापन

नगर में पार्किंग न होने के कारण लोग अपने वाहनों सड़कों के किनारे पार्क करने के लिए मजबूर हैं। इससे रोज जाम की समस्या पैदा हो रही है। यातायात ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मियों को जाम हटाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने रोज लग रहे जाम से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनावी रैलियों से लगा नगर में जाम
टनकपुर (चंपावत)। भाजपा एवं कांग्रेस की रैलियां निकाल शक्ति प्रदर्शन करने से कई जगह जाम लग गया, जिससे आम जनता को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहिया वाहन चालक तो बचते, बचाते नुक्कड़, गलियों से बमुश्किल लौटकर गंतव्य की ओर निकले, लेकिन बड़े वाहन घंटों तक जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed