फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Those marriages just relief from banks

विवाह वालों को बैंकों से अभी राहत नहीं

Tue, 22 Nov 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 22 Nov 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Those marriages just relief from banks
पिथौरागढ़ आईसीआईसीआई बैंक के बाहर भुगतान लेने को लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विवाह के लिए ढाई लाख रुपए देने संबंधी आदेश तो जारी किया गया है, लेकिन इसके नियम इतने जटिल बनाए गए हैं कि बैंकों से यह रकम हासिल कर पाना आसान नहीं है। बैंकों को इस संबंध में अब जो नई गाइडलाइन मिली है, उसके अनुसार खाते में जमा राशि आठ नवंबर से पहले की होनी चाहिए। साथ ही खर्च के बिल भी बैंक में जमा करने होंगे। बैंक विवाह के लिए दी जाने वाली राशि को संबंधित फर्म के खाते में ट्रांसफर करेगा, जहां से विवाह का सामान, बैंकट हाल आदि में खर्च हुआ है।

विज्ञापन


स्टेट बैंक के सहायक मैनेजर दीपक सिंह ने बताया कि विवाह का कार्ड दिखाना और उसके साथ पैनकार्ड, आधारकार्ड की कापी लगाना अनिवार्य है। इतनी जटिल प्रक्रिया के कारण मंगलवार को कई लोग बैंकों से वापस लौटे। कम से कम जिला मुख्यालय में अब तक किसी विवाह वाले व्यक्ति को ढाई लाख रुपए की राशि नहीं मिल पाई है। बैंक के अधिकारी इस संबंध में सिर्फ रिजर्व बैंक की ही गाइडलाइन को मान रहे हैं। प्रशासन भी अब ऐसे मामलों में किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं कर रहा है। बैंकों में मंगलवार को भी लोगों की भारी भीड़ रही। बड़ी संख्या में लोग भुगतान पाने, पुराने नोट बदलने के लिए बैंकों में पहुंचे थे।
विज्ञापन


डीडीहाट बैंक में दस आवेदन जमा
डीडीहाट। भारतीय स्टेट बैंक की डीडीहाट शाखा में मंगलवार को दस लोगों ने विवाह के लिए ढाई लाख देने संबंधी आवेदन किया है। इन लोगों ने शादी का कार्ड और आईडी तो जमा कर दी है, लेकिन विभिन्न फर्मों के बिल प्रस्तुत करने की बाध्यता से लोग परेशान हो गए हैं। बैंक प्रबंधक पूरन सिंह भौत ने बताया कि बैंक नियमों के अनुसार ही काम करेगा। विवाह के लिए धनराशि जारी करने से पहले पूरी पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेड़ीनाग में एटीएम सुचारु नहीं
बेड़ीनाग। यहां एटीएम में पैसा तो पड़ गया है, लेकिन सर्विस सुचारु नहीं हो पाई है। पोस्टआफिस में पैसा समाप्त हो गया है। स्टेट बैंक में कैश आने से थोड़ी राहत मिली है। स्टेट बैंक की राईआगर शाखा से लोगों को दस हजार रुपए तक काउंटर से भुगतान हो रहा है। यूनियन बैंक में सोमवार अपरान्ह कैश समाप्त हो गया। बैंक मैनेजर डीआर सिंह ने बताया कि कैश की कमी से दिक्कत आ रही है। पोस्टमास्टर जगदीश बेरी ने कहा कि कैश न होने से लोग वापस लौट रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed