{"_id":"587120424f1c1b0b32159404","slug":"the-decisive-role-female-voters-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला मतदाता निर्णायक भूमिका में रहेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला मतदाता निर्णायक भूमिका में रहेंगी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 07 Jan 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
महिला मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की वर्तमान मतदाता सूची के अनुसार पुरुष वोटरों की तुलना में महिलाओं की संख्या अधिक है। अभी मतदाता सूचियों में नए नाम अंकित करने का काम जारी है और 17 जनवरी तक नए मतदाताओं के जुड़ने के बाद नई सूची सामने आएगी। फिर भी वर्तमान सूची के अनुसार महिलाओं की संख्या ज्यादा है।
विज्ञापन
जिले की चारों विधानसभा सीटों पर मतदाताओं की संख्या 3,59,411 है। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या 1,80,852 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,78,559 है। महिला मतदाताओं में वोट डालने के प्रति ज्यादा रुझान रहता है। इसलिए अधिकांश राजनैतिक दल और प्रत्याशी महिला वोटरों पर ही ज्यादा ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। भाजपा ने जहां महिलाओं के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई उज्ज्वला योजना के प्रचार का फैसला लिया है तो कांग्रेस ने महिलाओं के लिए शुरू की गई पेंशन योजनाओं के प्रचार को आधार बनाने की सोची है। पिछले चुनावों के आंकड़ों से भी यही पता चलता है कि महिला वोटर हमेशा उत्साह के साथ वोटिंग में हिस्सा लेते आए हैं।
विज्ञापन
विधानसभावार वोटरों की संख्या
विधानसभा क्षेत्र पुरुष महिला कुल
धारचूला 41244 41928 83172
डीडीहाट 38175 40195 79090
पिथौरागढ़ 49190 50758 99948
गंगोलीहाट 49950 47251 97201
चुनाव के समय खेतीबाड़ी का काम नहीं
पिथौरागढ़। उत्तराखंड में मतदान 15 फरवरी को होगा। इस समय खेतीबाड़ी का कोई काम नहीं होता। ऐसे में महिलाएं मतदान के लिए ज्यादा संख्या में वोट डालने आएंगी। पहाड़ पर खेतीबाड़ी का सारा दायित्व महिलाएं ही निभाती हैं। यदि फसल बोने और काटने का समय होता तो वोटिंग के समय महिलाएं मतदान के लिए कम संख्या में आती। इस बार ऐसी स्थिति नहीं है।
विज्ञापन
स्वीप कार्यक्रम में महिलाओं पर फोकस
पिथौरागढ़। मतदान के प्रति लोगों को प्रेरित करने के लिए चलाए जा रहे स्वीप कार्यक्रम में महिलाओं को ज्यादा फोकस पर रखा जाएगा। स्वीप कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डा. मीनाक्षी जोशी ने बताया कि महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए जागरूकता के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। रसोईगैस सिलेंडरों में भी मतदाता जागरूकता के पैंफ्लेट चिपकाकर महिलाओं तक बात पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।