फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The condition of two elderly Anshpadis, sitting on hunger strike

भूख हड़ताल पर बैठे दो बुजुर्ग अनशनकारियों ने पकड़ा बिस्तर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
The condition of two elderly Anshpadis, sitting on hunger strike
होकरा में अनशन के समर्थन में धरना देती महिलाएं। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और मोबाइल टॉवर की मांग को लेकर होकरा गांव में ग्रामीणों की भूख हड़ताल छठे दिन भी जारी रही। छह दिन से अन्न और जल त्यागकर अनशन पर बैठे दो बुजुर्ग अनशनकारियों ने बिस्तर पकड़ लिया है। प्रशासन की ओर से कोई सुध नहीं लेने पर अनशनकारियों में जबरदस्त आक्रोश है।
विज्ञापन

पिछले छह दिन से होकरा, खोयम और गौला के 80 लोग होकरा पंचायत घर में भूख हड़ताल पर बैठे हैं। छह दिन से अन्न जल त्यागकर अनशन पर बैठे 84 वर्षीय मोहन सिंह और 80 वर्षीय प्रेम सिंह ने अनशन स्थल पर ही बिस्तर पकड़ लिया है। अन्य दस लोगों ने भी चक्कर आने की शिकायत की।
विज्ञापन

शनिवार को होकरा के समीप के गांव बेड़ूमहर, सैंणरांथी और किमखेत से प्रह्लाद राम, नरेंद्र सिंह, हीरा सिंह के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक युवा और महिलाएं होकरा आकर धरने पर बैठीं। इस अवसर पर ग्रामीणों ने कहा कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगें नहीं मानीं गईं तो वे भी भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। आंदोलनकारी और ग्राम प्रधान सुंदर सिंह का कहना है कि पहले क्षेत्र की उपेक्षा की गई, अब आंदोलन की उपेक्षा भी सरकार और प्रशासन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, भाजपा नेता जगत मर्तोलिया ने कहा कि ग्रामीणों की एक मांग पूरी हो गई है। प्रशासन ने होकरा एएनएम सेंटर में स्थायी एनएसम की तैनाती कर दी है। मुनस्यारी के उपजिलाधिकारी आरसी गौतम ने बताया कि नाचनी में तैनात एएनएम कमला शर्मा की होकरा में स्थायी तैनाती कर दी है। मोबाइल टॉवर, स्कूल और सड़क की मांग पर रविवार को होने वाली सर्वदलीय बैठक में आंदोलन की समीक्षा होगी। इसके बाद आगे की रणनीति बनेगी। उन्होंने कहा कि जिले के अधिकारियों की संवादहीनता के कारण यह दिक्कतें हो रही हैं।

जल्द पूरी होंगी अन्य मांगें : एसडीएम
मुनस्यारी। मुनस्यारी के उपजिलाधिकारी आरसी गौतम ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए मशीनें लग गई हैं। नए प्रवक्ताओं के मिलते ही प्राथमिकता के आधार पर तैनाती दी जाएगी। मोबाइल टॉवर के मामले में केंद्र सरकार से पत्राचार किया जाएगा। मुनस्यारी के प्रभारी चिकित्साधिकारी को अनशनकारियों की नियमित जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed