{"_id":"6ac3decc8e2a46966301e546","slug":"sports-department-wins-inter-departmental-cricket-tournament-final-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-147601-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: खेल विभाग ने जीता अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: खेल विभाग ने जीता अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल
Mon, 05 Oct 2026 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। द्वितीय जनपदीय अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में खेल विभाग की टीम विजेता रही। उसने प्रशासन एकादश को 18 रनों से पराजित किया। फाइनल के मैन ऑफ द मैच जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट रहे, जबकि टूर्नामेंट के बेस्ट बल्लेबाज और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार पृथुल मेहता और बेस्ट बॉलर का पुरस्कार डॉ. दीपक सैनी ने हासिल किया।
बीते 20 सितंबर से चार अक्तूबर स्पोर्ट्स स्टेडियम में टूर्नामेंट में शामिल 22 टीमों के बीच विभिन्न मुकाबले खेले गए। फाइनल मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि 14वीं वाहिनी आईटीबीपी जाजरदेवल के कमांडेंट राम भरत सिंह कुशवाहा ने किया। टॉस प्रशासन एकादश ने जीतकर खेल विभाग को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
खेल विभाग की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 161 रन बनाए। इसमें कप्तान अनूप बिष्ट ने 58 तथा प्रशांत भैसोड़ा ने 45 रनों की पारी खेली। प्रशासन एकादश के बलराज व कमलेश ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में प्रशासन एकादश की टीम 19.5 ओवर में 143 रन पर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन
कप्तान सीडीओ डॉ. दीपक सैनी ने 51 रनों की पारी खेली। खेल विभाग के कप्तान अनूप बिष्ट और अक्षय कुमार ने तीन-तीन विकेट लिए। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने विजेता और उपजिवेता टीमों को ट्राफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।