फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Special puja in the tribal border villages

सीमांत के जनजाति गांवों में विशेष पूजा संपन्न

Sun, 21 Aug 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Sun, 21 Aug 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
Special puja in the tribal border villages
वार्षिक पूजा में नृत्य करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

सीमांत के जनजाति गांवों में एक पखवाड़े तक चली विशेष पूजा का समापन हो गया है। सावन में लोग महर्षि वेद व्यास की विशेष पूजा करते हैं। इसके अलावा अन्य देवी-देवताओं की उपासना भी इसी महीने होती है। मान्यता है कि सावन में 33 कोटि देवता कैलास पर्वत में भगवान शंकर के दर्शनों को जाते हैं। यहां से निकलते समय यह देवता ह्या नमज्युंग लोकदेवता देवता से अनुमति प्राप्त कर आगे कैलास की ओर जाते हैं।

विज्ञापन


लोगों की प्राचीन मान्यता रही है कि सावन में कई देवी-देवता हिमालयी गांवों में रहते हैं, इसलिए सभी देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए शुक्ल पक्ष के पूरे 15 दिनों तक पूजा-अर्चना की जाती है। पूजा के दौरान दर्च्यो (समृद्धि का प्रतीक खंभा) एवं प्रसाद के रूप में दलंग, पूड़ी, प्रसाद का चढ़ावा चढ़ाया जाता है। नृत्य और संगीत के साथ भजन-कीर्तन से देवताओं की स्तुति की जाती है। सीमांत के बूंदी, गर्ब्यांग, गुंजी, नपलच्यू, नाबी, रौंगकांग, कुटी गांवों में व्यांस देव की पूजा-अर्चना की गई तथा नाच गाकर व्यांस देव की स्तुति की गई। वार्षिक पूजा के इस कार्यक्रम में देश के अन्य शहरों में काम करने वाले लोग अनिवार्य रूप से पहुंचने का प्रयास करते हैं। इस बार हेलीकॉप्टर सेवा से लोगों को आने जाने में काफी राहत मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed