फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Skin of dead blue sheep found in the foothills of Panchachuli pithoragarh

Pithoragarh: पंचाचूली ग्लेशियर में मिली मृत ब्लू शीप की खाल, लोग बोले- दस दिन पहले सुनाई दी थी गोलियों की आवाज

Wed, 24 Apr 2024 07:52 PM IST
हीरा मेहरा शालू दताल, संवाद
शालू दताल, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 24 Apr 2024 07:52 PM IST
सार

Pithoragarh: दारमा घाटी के पंचाचूली ग्लेशियर के दांतू गांव की ओर मृत ब्लू शीप (भरल) की खाल मिली है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों में खासा रोष है। ग्रामीणों ने ब्लू शीप की गोली मारकर हत्या करने की आशंका जताते हुए वन विभाग से जांच करने की मांग की है।
 

विज्ञापन
Skin of dead blue sheep found in the foothills of Panchachuli pithoragarh
pithoragarh - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धारचूला उच्च हिमालयी क्षेत्र दारमा घाटी के पंचाचूली ग्लेशियर के दांतू गांव की ओर मृत ब्लू शीप (भरल) की खाल मिली है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों में खासा रोष है। ग्रामीणों ने ब्लू शीप की गोली मारकर हत्या करने की आशंका जताते हुए वन विभाग से जांच करने की मांग की है।

विज्ञापन

दारमा घाटी के गांवों में बर्फ कम होने के कारण शिकारियों की चहल कदमी भी बढ़ गई है। 10 दिन पूर्व कुछ ग्रामीणों ने पंचाचूली ग्लेशियर की तलहटी और अन्य जगहों पर शिकारियाें की ओर से गोलियां चलाने की आवाज सुनाई दी थी। मंगलवार को कुछ लोगों को एक स्थान पर ब्लू शीप की खाल मिली। ग्रामीणों ने शिकारियों के सक्रिय होने की आशंका जताते हुए वन विभाग से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

ग्राम प्रधान दांतू जमन दताल ने वन्य जीवों की हत्या को बेहद निंदनीय बताया। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से टीम भेजकर शिकारियों को दबोचने और उचित कार्यवाही किए जाने की मांग की है। बता दें कि दारमा घाटी के जंगलों में हिम तेंदुआ, ब्लू शीप, रेड फॉक्स, हिमालयी थार, घुरल आदि विलुप्त होते दुलर्भ प्रजाति के वन्य जीव पाए जाते हैं। इनकी तलाश में शिकारी गर्मियों में बर्फ पिघलते ही इन जानवरों का शिकार करने के लिए उच्च हिमालयी क्षेत्र में पहुंचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये पढ़ें- Rudrapur: कमरे में फंदे पर लटकी मिली लड़की, मोबाइल में वीडियो मिला...कुछ ऐसा, पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट

इस मामले में पूर्व आईएफएस और राज्य वन्य जीव बोर्ड के सदस्य बिशन सिंह बोनाल का कहना है कि दारमा घाटी में शिकारियों की ओर से वन्य जीव हत्या की जानकारी मिली है जो कानूनी जुर्म है। इस बारे में डीएफओ को सूचना देते हुए उचित कार्यवाही करने को कहा गया है।

शिकारियों की धरपकड़ के लिए दारमा घाटी में टीम भेजी जाएगी। साथ ही क्षेत्र में गश्त की जाएगी। वन्य जीव में हत्या में जो भी शामिल होगा उसके पकड़े जाने पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
-आशुतोष सिंह, डीएफओ पिथौरागढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed