फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Factory workers found hanging in room in rudrapur

Rudrapur: कमरे में फंदे पर लटकी मिली लड़की, मोबाइल में वीडियो मिला...कुछ ऐसा, पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट

Wed, 24 Apr 2024 04:55 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 24 Apr 2024 04:55 PM IST
सार

रुद्रपुर में एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शव तीन दिन पुराना होने से बदबू आ रही थी। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
 

विज्ञापन
Factory workers found hanging in room in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शव तीन दिन पुराना होने से बदबू आ रही थी। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन


मंगलवार की रात ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को कृष्णा कालोनी में एक बंद कमरे से बदबू आने की सूचना मिली थी। एसएचओ भारत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। कमरे के अंदर पंखे के कुंडे पर लगाए फंदे पर एक युवती लटकी हुई थी। कमरे में मिले श्रम कार्ड और कागजातों से उसकी पहचान प्रीति गंगवार (22) निवासी ग्राम टांडा दयानतपुर थाना हाफिजगंज बरेली के रूप में हुई। मृतका सिडकुल की एक फैक्टरी में काम करती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Almora News: द्वाराहाट में तैनात डीडीहाट के पुलिस जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में मिला शव
विज्ञापन
विज्ञापन


मोर्चरी पहुंची मृतका की मां मंजू देवी ने बताया कि वह अपनी तीन बेटियों के साथ कृष्णा कालोनी में रहती थी। वे होली पर घर चले गए थे। होली के बाद प्रीति कमरे में आ गई थी जबकि वे गांव में थे। मृतका के पिता कालीचरण गंगवार गदरपुर की एक राइस मिल में चौकीदार है। मृतका एक भाई और तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी।

इधर एसएचओ ने बताया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और शव फंदे पर लटका था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारणों का पता चलेगा। मृतका के मोबाइल में वीडियो मिला है, जिसमें उसके डिप्रेशन में होने की जानकारी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed