फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Salary of BDO and Assistant Project Director stopped

बीडीओ और सहायक परियोजना निदेशक का वेतन रोका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Salary of BDO and Assistant Project Director stopped
सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए प्रतिष्ठानों की चेकिंग करते डीएम। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। डीएम ने सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए अधिकारियों के साथ वड्डा, कासनी और विण क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत स्तर पर स्वच्छता कार्यक्रम सुचारु रूप से संचालित नहीं करने और प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों की रोकथाम नहीं करने पर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी (एएमए), जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। साथ ही विण, मूनाकोट के खंड विकास अधिकारियों और सहायक परियोजना निदेशक का वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

डीएम ने बुधवार शाम अधिकारियों के साथ वड्डा, कासनी और विण क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान दुकानों में सिंगल यूज प्लास्टिक मिला था। इसके अलावा सड़कों के पास काफी मात्रा में कूड़ा फैला था। उन्होंने दुकानों का निरीक्षण किया तो प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक मिला। पूर्व में अधिकारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग रोकने और स्वच्छता व्यवस्था सुचारु करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

इसके बावजूद कोई ध्यान नहीं देने पर अनुशासनहीनता और अवहेलना बताते हुए जिलाधिकारी ने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी और डीपीआरओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। उन्होंने खंड विकास अधिकारी मूनाकोट, खंड विकास अधिकारी विण और सहायक परियोजना निदेशक का वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed