{"_id":"5d3200fc8ebc3e6c914ab08f","slug":"people-of-kanalichina-protest-against-upcl-pithoragarh-news-hld349563056","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनालीछीना के लोगों का यूपीसीएल के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनालीछीना के लोगों का यूपीसीएल के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में करंट से झुलसे बालक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग। अमर
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट से झुलसे ख्वांतड़ी गांव के बीपीएल परिवार के छात्र साहिल कुमार के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने और बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर कनालीछीना के लोगों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। झुलसे बालक के पिता ने इस संबंध में प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा।
कनालीछीना के लोग शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। छात्र साहिल के पिता अशोक कुमार का कहना था कि दो जुलाई को ग्राम ख्वांतड़ी में बिजली करंट की चपेट में आकर झुलसे साहिल के दोनों हाथ कटवाने पड़े। उसका इलाज दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि बिजली विभाग की लापरवाही से पोल में करंट आ रहा था।
उन्होंने कहा है कि करंट से उसके बेटे की जिंदगी बर्बाद हो गई है। अशोक कुमार ने कहा है कि वह अनुसूचित जाति का बीपीएल परिवार का गरीब व्यक्ति है। ग्रामीणों और शिक्षकों के दिए चंदे से वह बेटे का इलाज करा रहा है। उन्होंने विभाग के लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और आर्थिक सहायता दिलाने की मांग उठाई है। प्रदर्शन करने वालों में बसपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार, जगजीवन धुरियाल, भूपेंद्र कुमार, संतोष कुमार, मनोज कुमार, कलावती देवी, रेशमा देवी, होशियार राम, दीपक कुमार, पंकज कुमार आदि शामिल रहे।