फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People furious with BSNL's lethargic communication service

बीएसएनएल की लचर संचार सेवा से भड़के लोग

Thu, 03 May 2018 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 03 May 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
People furious with BSNL's lethargic communication service
पिथौरागढ़ में बीएसएनएल कार्यालय के आगे प्रदर्शन करते यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

जिले में बीएसएनएल की लचर संचार सेवा से लोग भड़क उठे हैं। यूथ कांग्रेस ने बीएसएनएल कार्यालय में प्रदर्शन कर अधिकारियों की लापरवाही को सेवा की बदहाली की वजह बताया। साथ ही एक सप्ताह में संचार सेवा सुचारु न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस लाइन रोड स्थित बीएसएनएल दफ्तर पर प्रदर्शन किया। कहा कि तीन माह से संचार सेवा पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। आए दिन ब्रॉडबैंड ठप रहता है। मोबाइल में नेटवर्क नहीं आते। लैंडलाइन फोन शोपीस बन जाता है। उन्होंने कहा कि संचार सेवा की बदहाली के चलते छात्रों और युवाओं को ऑनलाइन फार्म भरने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


बैंक, डाकघर, एलआईसी और सरकारी कार्यालयों का काम भी प्रभावित हो रहा है। इस दौरान प्रदेश सचिव करन सिंह, शुभम बिष्ट, अमित जोशी, आनंद धामी, कमलेश दानू, प्रकाश देवली, नवीन सिंह, गजेंद्र सिंह, नीरज जोशी, कमलेश कसन्याल, धीरज कुमार, दीपक जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घंटों ठप रही बीएसएनएल सेवा
बीएसएनएल की सेवा बृहस्पतिवार को भी प्रभावित रही। इससे ब्राडबैंड ठप हो गए। कारोबारी गतिविधियों पर भी असर पड़ा। बैंक, डाकघर, एलआईसी के साथ ही सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा। तहसीलों में प्रमाण पत्र जारी करने का काम प्रभावित हुआ। शाम के वक्त संचार सेवा बहाल हो पाई। बीएसएनएल के मंडलीय अभियंता एनएस रावत ने बताया कि बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान ओएफसी क्षतिग्रस्त होने से समस्या आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed