फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People from Munsariya performed at district headquarters

मुनस्यारी के लोगों ने जिला मुख्यालय में किया प्रदर्शन

Mon, 25 Feb 2019 11:23 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Mon, 25 Feb 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
People from Munsariya performed at district headquarters
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते मुनस्यारी के लोग। - फोटो : पिथौरागढ़
 मुनस्यारी की समस्याओं को लेकर लोगों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इन लोगों ने आपदा प्रभावितों को मुआवजा न मिलने के साथ ही तमाम मामले उठाए हैं।
विज्ञापन


एनएसयूआई के मुनस्यारी ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम सिंह दानू के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे लोगों ने प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि जुलाई 2018 में आई आपदा में क्षतिग्रस्त मकानों के पुनर्निर्माण के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विवेकाधीन कोष से एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की थी, इस पर आज तक अमल नहीं हुआ है। दारमा के खड़क सिंह पुत्र बहादुर सिंह का मकान आपदा में ध्वस्त हो गया था, यह परिवार प्राथमिक स्कूल में रह रहा है। इस परिवार को एक रुपये का भी मुआवजा नहीं मिला है।
विज्ञापन


इन लोगों ने बंगापानी तहसील में आधार कार्ड शिविर लगाने की मांग की है। बाता, डंगडंगधार, गांधीनगर मार्गों का निर्माण स्वीकृति के बाद भी नहीं हो रहा है। इन लोगों ने स्कूलों में शिक्षकों की कमी, पेयजल योजनाओं की मरम्मत, बंगापानी तहसील में प्रमाण पत्र बनवाने, सड़कों का निर्माण करने समेत तमाम मांगें उठाते हुए कहा है कि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में विक्रम सिंह, धरम राम, प्रकाश गोस्वामी, हयात राम, रमेश धामी, पूरन परिहार, उमेश धामी, बहादुर राम, जीवन सिंह, मोहित आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed