फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People face the problems.

Pithoragarh News: 120 बेड क्षमता वाले जिला अस्पताल में 145 रोगी भर्ती

Sat, 20 Jul 2024 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 20 Jul 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
पिथौरागढ़। बीडी पांडेय जिला अस्पताल में मौसम परिवर्तन के चलते मरीजों का दबाव बढ़ रहा है। 120 बेड क्षमता वाले अस्पताल में 145 रोगी भर्ती हैं। अस्पताल प्रबंधन मजबूरी में इन रोगियों को बरामदे में भर्ती कर इलाज कर रहा है। इसके बाद भी रोगियों का दर्द किसी को नहीं दिख रहा है। बरामदे में भर्ती रोगियों को मच्छर काट रहे हैं।
विज्ञापन

सीमांत जिले पिथौरागढ़ की स्वास्थ्य सुविधाएं भगवान भरोसे हैं। छोटी सी बीमारी का उपचार करने के लिए रोगियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। जिले के सबसे बडे़ अस्पताल में भारत और नेपाल के रोगियों की भीड़ उमड़ती है। सुविधाओं की कमी से कराह रहे जिला अस्पताल में हर रोज करीब 800 से 900 रोगी पहुंच रहे हैं। लंबे समय से जिला अस्पताल बेड की कमी से जूझ रहा है। शनिवार को जिला अस्पताल में मौसम परिवर्तन से काफी भीड़ रही। अस्पताल परिसर में प्रथम तल से लेकर द्वितीय तल में मरीजों की भरमार रही। 120 बेड के अस्पताल में 145 मरीज भर्ती हैं। अस्पताल प्रबंधन मजबूरी में मरीजों को परेशानी झेलनी न पड़े इसलिए बरामदे में बेड लगाकर इलाज कर रहे हैं। आर्थो, सर्जिकल, बच्चे, बूढ़े व्यक्तियों से लेकर महिलाएं बरामदे में एक साथ बेड लगाकर अपना इलाज करा रहे हैं। बरामदे में इलाज करा रहे मरीजों ने बताया कि पहले से व्यवस्थाएं काफी हद तक अच्छी हुई है। बिना बताए नर्सिंग अधिकारी समय-समय पर हाल जानने आ जाते हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल को मिले तीन नये विशेषज्ञ
पिथौरागढ़। पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल ने बताया कि उत्तराखंड हेल्थ सिस्टम प्रोजेक्ट की ओर से पिथौरागढ़ जिला अस्पताल को तीन नए चिकित्सक मिले हैं। तीनों चिकित्सक रोगियों का उपचार कर रहे हैं। अस्पताल को नये हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेश कुमार, सर्जन डॉ. नारायण और फिजिशियन डॉ. हरेंद्र सिंह रोगियों को सेवाएं दे रहे हैं। अन्य सुविधाओं के विस्तार के लिए भी लगातार पत्राचार किया जा रहा है। रोगियों और तीमारदारों को कोई दिक्कत न हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बेस अस्पताल खोल तो दिया पर नहीं हुई चिकित्सकों की नियुक्ति
पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ में सरकार ने बेस अस्पताल खोल तो दिया है पर अभी तक चिकित्सकों की नियुक्ति नहीं हो पाई है। यहां चिकित्सकों के 216 पद स्वीकृत किए हैं। इनमें वर्तमान तक सिर्फ 19 चिकित्सकों की नियुक्ति हो पाई है। इनमें से भी अधिकांश चिकित्सक जूनियर रेजीडेंट हैं। संवाद


उत्तराखंड हेल्थ सिस्टम डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत तीन नए चिकित्सक मिले हैं। सुविधाओं का विस्तार करने के लिए शासन स्तर पर लगातार पत्राचार किया जा रहा है। रोगियों और तीमारदारों को अस्पताल में कोई दिक्कत ना, हाे इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
डॉ. जेएस नबियाल, पीएमएस, जिला अस्पताल पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed