{"_id":"5a369fd04f1c1b6a118b85f6","slug":"nainipatal-defeated-paleta-by-59-runs","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीपातल ने पलेटा को 59 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीपातल ने पलेटा को 59 रनों से हराया
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
लछैर में क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन के समय मौजूद खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लछैर के धुरा धांपट मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में नैनीपातल ने पलेटा को 59 रनों से हराया। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता खर्कदेश संघर्ष समिति के अध्यक्ष कुंडल महर ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
नैनीपातल की टीम ने 16 ओवरों में 142 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में पलेटा की टीम 83 रन ही बना पाई। नैनीपातल की ओर से मुकेश ने 82 रनों की शानदार पारी खेली। निर्णायक पंकज महर और प्रमोद दिगारी रहे। मुख्य अतिथि कुंडल महर ने खिलाड़ियों को बल्ला भेंट किया। प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्र के अमित दिगारी, पप्पू दिगारी, रवि महर, आशीष दिगारी द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं, क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे युवाओं के अनुरोध पर सामाजिक कार्यकर्ता महर ने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी को फोन कर क्षेत्र में जिम का सामान देने की मांग की। इस पर जिला पंचायत अध्यक्ष जोशी ने लछैर में जिम का सामान देने की घोषणा की।
विज्ञापन
68 रनों से सेरा ने मुकाबला जीता
बंगापानी। बंगापानी के सेरा में शीतकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। सेरा की टीम ने उद्घाटन मुकाबला 68 रनों से जीता। पहले खेलते हुए सेरा की टीम ने 168 रन बनाए। सेरा के लक्की ने 65, गोकुल ने 63 रन बनाए। जवाब में खरतोली की टीम 100 रन पर आउट हो गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि टांगा के क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र महर और छिपलाकेदार क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष देवेंद्र महर ने किया।