{"_id":"5d31f93e8ebc3e6cd9046cbd","slug":"mukhy-sachiv-ne-uchch-himaalayee-kshetr-mein-liya-suraksha-ka-jaayaja-pithoragarh-news-hld349554775","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य सचिव ने उच्च हिमालयी क्षेत्र में लिया सुरक्षा का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य सचिव ने उच्च हिमालयी क्षेत्र में लिया सुरक्षा का जायजा
विज्ञापन
धारचूला के आर्मी हैलीपेड पर उतरा मुख्य सचिव का हेलीकाप्टर।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने उच्च हिमालयी क्षेत्र पहुंच सीमा की सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को सीमा क्षेत्र में चौकस रहने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव हेलीकॉप्टर से शुक्रवार सुबह नौ बजे धारचूला पहुंचे। आर्मी हैलीपेड में ईंधन भराने के बाद हेलीकॉप्टर नाभीढांग को उड़ा। 11.50 बजे हेलीकॉप्टर नाभीढांग में उतरा। यहां जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु, आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट दिग्विजय पाल कंडारी ने मुख्य सचिव की अगवानी की। मुख्य सचिव ने उच्च हिमालयी क्षेत्र में तैनात सेना, एसएसबी और आईटीबीपी के अधिकारियों से सीमा की जानकारी ली। साथ ही सीमा पर पैनी निगाह रखने के निर्देश दिए। मुख्यसचिव ने नाभीढांग ऊं पर्वत के दर्शन किए।
इसके बाद मुख्य सचिव और अधिकारी वाहनों से कालापानी पहुंचे। उन्होंने काली नदी के उद्गम स्थल को देखा और वहां स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की। शाम 4.30 बजे वे कालापानी से गुंजी के लिए निकले। मुख्य सचिव ने रात्रि विश्राम कुटि में किया। इस दौरान उनके साथ आपदा एवं वित्त सचिव अमित नेगी, एसडीआरएफ के महानिदेशक संजय गुंज्याल, सचिव दिलीप जावलकर, एसडीएम धारचूला वरुण अग्रवाल समेत अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य सचिव शनिवार को ज्योलिंगकांग को रवाना होंगे। वहां आदि कैलाश और पार्वती सरोवर के दर्शन करेंगे। मुख्य सचिव रविवार को दारमा घाटी के विदांग और तेदांग का दौरा कर स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे।