फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Most ATMs in the city moved Pithoragarh

पिथौरागढ़ नगर के अधिकांश एटीएम चले

Tue, 22 Nov 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 22 Nov 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Most ATMs in the city moved Pithoragarh
पिथौरागढ़ में स्टेट बैंक का एटीएम चालू हुआ तो लोगों की भीड़ जुट गई - फोटो : अमर उजाला

जिला मुख्यालय में मंगलवार से अधिकांश एटीएम चल गए हैं। स्टेट बैंक ने मुख्य शाखा के साथ-साथ नगर क्षेत्र के सभी एटीएम में पैसा डाल दिया है। आईसीआईसीआई बैंक और कूर्मांचल बैंक के एटीएम पहले से ही संचालित हो रहे हैं। स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के एटीएम से दो हजार रुपए का नोट निकलने लगा है। अन्य एटीएम से भी धनराशि निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है।

विज्ञापन


अभी एटीएम से मात्र दो हजार रुपए ही निकल पा रहे हैं। आईसीआईसीआई बैंक के मैनेजर घनश्याम भट्ट ने बताया कि अब धीरे-धीरे स्थिति में सुधार आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि एटीएम में पैसा समाप्त होते ही तुरंत दोबारा डाला जा रहा है, ताकि लाइन में खड़े लोगों को कठिनाई का सामना न करना पड़े। 
विज्ञापन


अस्कोट के बैंक में पहुंची करेंसी
अस्कोट। अस्कोट में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में मंगलवार को करेंसी पहुंच गई है। लोगों को काउंटर से भुगतान किया जा रहा है और एटीएम से भी पैसा मिल रहा है। बैंक प्रबंधक अजय नौटियाल ने बताया कि अब लोगों की दिक्कत काफी हद तक दूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को रिजर्व बैंक की ओर से निर्धारित मानक के अनुसार ही भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीडीहाट बैंक में 21 करोड़ रुपए पहुंचे
डीडीहाट। स्टेट बैंक की डीडीहाट शाखा में मंगलवार को 21 करोड़ रुपए पहुंच गए हैं। अब लोगों को प्रति सप्ताह 24 हजार रुपए का भुगतान उनके बैंक खातों से होने लगा है। डीडीहाट शाखा के अधीन आने वाले मुनस्यारी, क्वीटी, नाचनी, चर्मा, थल, अस्कोट बैंकों को भी उनकी लिमिट के हिसाब से कैश भेजा जा रहा है। बैंक प्रबंधक रतन सिंह भौत ने बताया कि एक-दो दिन में एटीएम से दो हजार का नोट भी निकलने लगेगा। इस समय एटीएम से 100-100 का नोट ही निकल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed